Gold Price Today on 3 October: फेस्टिव सीजन में बुलियन मार्केट में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा. सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड रैली बरकरार है. नवरात्रि के पहले दिन राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव बढ़ गया है. ग्राहकों को सोने के लिए पहले ज्यादा रकम का भुगतान करना होगा. हालांकि, वायदा बाजार में कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है. ग्लोबल मार्केट में रिकॉर्ड हाई से हल्का करेक्शन हुआ है.
नवरात्रि के पहले दिन महंगा हो गया सोना
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव चढ़ गया है. 22 कैरेट सोने का दाम 100 रुपए की मजबूती के साथ 71250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 100 ग्राम की कीमत भी 1000 रुपए बढ़ गई है. दिल्ली में यह 712500 रुपए पर बिक रहा है. 24 कैरेट सोने का रेट भी 110 रुपए की उछाल के साथ 77710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. 100 ग्राम की कीमत 777100 रुपए पर पहुंच गया है.
दिल्ली में ग्राहकों को 18 कैरेट सोने के लिए भी ज्यादा पेमेंट करना होगा. क्योंकि 10 ग्राम सोने का भाव 80 रुपए की मजबूती के साथ 58300 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम का भाव भी 583000 रुपए पर बिक रहा है.

अन्य प्रमुख शहरों में सोने का भाव
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,110 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹7,756 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,110 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹7,756 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,125 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹7,771 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,125 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹7,771 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,125 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹7,771 प्रति ग्राम है.
घरेलू वायदा बाजार में गिरा सोने का रेट
आज 3 अक्टूबर को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें गिर गई हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर अक्टूबप कॉन्ट्रैक्ट का भाव करीब 131 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 10 ग्राम का भाव 75535 रुपए के पास है. वहीं, चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की जा रही है. MCX पर दिसंबर वायदा का भाव करीब 440 रुपए की मजबूती के साथ 91814 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी सपाट
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर ग्लोबल बुलियन मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है. ट्रेडर्स की नजर ईजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर है. फिलहाल कॉमैक्स पर सोना स्थिर ट्रेड कर रहा, जोकि सपाट 2675 डॉलर प्रति ऑन्स पर है. इसी तरह चांदी की कीमत भी सपाट 32 डॉलर प्रति ऑन्स के पास है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications