Gold Price Today: बुलियन मार्केट में जोरदार एक्शन के बाद सुस्त ट्रेड देखने को मिल रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव सपाट कारोबार कर रहे. आज 29 जनवरी को दोनों की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है. हालांकि, एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने में रिकॉर्ड लेवल को टच किया है, जोकि मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा. जबकि चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है. ग्लोबल बुलियन मार्केट में सोने का भाव ऊपरी लेवल पर बना हुआ है.
आज सोने और चांदी की कीमतें
सोने और चांदी की कीमतें आज बुधवार को सपाट ट्रेड कर रहे. एमसीएक्स पर साढ़े नौ बजे सोने का रेट करीब 65 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा. 10 ग्राम का रेट 80350 रुपए के पार निकल गया है. शुरुआती कारोबार में सोने ने पहली बार एमसीएक्स पर 80400 रुपए का आंकड़ा पार किया. वहीं, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रहा. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 91000 रुपए के लेवल पर आ गया है. बता दें कि इसका ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
ग्लोबल बुलियन मार्केट में सोने का भाव बढ़ा हुआ है. कॉमैक्स पर सोना 2765 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. कीमतों में पिछले सेशन से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है. दरअसल, अमेरिकी टैरिफ के चलते सेफ-हेवेन डिमांड बढ़ी है. क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कंप्युटर चिप्स, फार्मा और स्टील के इंपोर्ट पर टैरिफ लगाएंगे. ताकि घरेलू प्रोडक्शन को बूस्ट मिल सके.

सोने और चांदी पर एक्सपर्ट आउटलुक
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि सोने के लिए सपोर्ट लेवल 79825-79360-79110 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 80540-80790-81255 रुपए प्रति 10 ग्राम रेजिस्टेंस लेवल हैं. वहीं, चांदी की कीमतों के लिए 91530-92015-92855 रुपए प्रति किलोग्राम का लेवल रेजिस्टेंस लेवल हैं. जबकि 90205-89365-88880 रुपए प्रति किलोग्राम सपोर्ट लेवल हैं.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
