Gold Price in Bangalore: रक्षा बंधन के दिन सोने और चांदी को लेकर ताजा अपडेट आया है. सर्राफा बाजार में आज 19 अगस्त को सुस्ती देखने को मिल रही है. ताजा अपडेट के मुताबिक बेंगलुरु में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,670 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,277 रुपए प्रति ग्राम पर स्थिर है. वायदा बाजारों में सोने का भाव बढ़ गया है. जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कॉमैक्स पर सोना पहली बार 2500 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है.
सर्राफा बाजार में सोने का रेट
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सर्राफा बाजार में सोने का भाव बिना बदलाव के हैं. 22 कैरेट सोने का 10 ग्राम का रेट 66700 रुपए पर है. 24 कैरेट गोल्ड का रेट 72770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 54570 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट पर ट्रेड कर रहा है.
वायदा बाजार में सोना और चांदी
घरेलू वायदा बाजार में आज चमक देखने को मिल रही है. MCX पर सोने का रेट 150 रुपए की मजबूती के साथ 71522 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे. जबकि ऑलटाइम हाई 75128 रुपए प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह चांदी की कीमत भी 573 रुपए मजबूत हो गई है. 1 किलो ग्राम का भाव 83786 रुपए पर पहुंच गया है. बता दें कि चांदी की कीमत का ऑल टाइम भाव 98220 रुपए प्रति किलोग्राम है.

ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमत
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोना का स्पॉट रेट पहली बार 2500 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. दरअसल, कीमतों में मजबूती की वजह सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरें घटने की उम्मीद है. साथ ही मिडिल ईस्ट में तनाव का भी असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है. सिल्वर की कीमत भी 29 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है.
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
