Gold Price Outlook: बुलियन मार्केट में तूफानी तेजी देखने को मिल रही. सोने की कीमतों में नए रिकॉर्ड बन रहे. सोने की कीमतों ने इस हफ्ते वायदा बाजार में (Gold Price on Record High) 86360 रुपए प्रति 10 ग्राम लेवल टच किया, जोकि ऑल टाइम हाई है. कीमतें बढ़ने की मुख्य वजह ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका है. क्योंकि इससे ग्लोबल इकोनॉमी (Trade War) पर असर पड़ेगा. इसके चलते निवेशक सेफ-हेवेन इनवेस्टमेंट (Safe Heaven Investment) के तौर पर सोने में निवेश कर रहे. इसके अलावा भी कई फैक्टर्स हैं, जो कीमतों को बढ़ाने में मदद कर रहे. एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि 2025 में आगे भी कीमतों में तेजी जारी रहेगी.
2025 में कितना बढ़ेगा सोने का भाव? (Gold Price in 2025)
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि सोने का ट्रेंड फिलहाल बुलिश ही है. यही वजह है कि हमने सोने पर अपने पहले के टारगेट (Gold Price Target) में बदलाव किया है. इसे बढ़ाकर 90000 रुपए प्रति 10 ग्राम कर दिया है. क्योंकि कई फैक्टर्स हैं जो कीमतों को बढ़ाने में मदद करेंगे. हालांकि, मिड-2025 में सोने को (Gold Price in 2025) लेकर सतर्कता जताई है. इस दौरान कीमतों में हल्का करेक्शन भी देखने को मिल सकता है.
सोने में तेजी के अहम फैक्टर्स (Bullion Market Key Triggers)
1. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए (Dollar vs Rupee) में लगातार कमजोरी है. इस कमजोरी का फायदा सोने को मिलेगा, जिससे भाव बढ़ेंगे. क्योंकि रुपए के लिहाज से सोने बनाना और महंगा हो जाएगा.
2. बुलियन मार्केट के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर जियो-पॉलिटिकल (Geo-Political Tension) अनिश्चितता है. जबकि इसमें थोड़ी राहत नजर आ रही. लेकिन यूक्रेन-रूस और हमास-इजरायल के बीच टेंशन कम नहीं हुआ है. ऐसे में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में मांग रहेगी.
3. सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने (Central Bank Gold Buying) में खरीदारी जारी है. ऐसा अनुमान है कि 2025 में भी सोने में सेंट्रल बैंक खरीदारी जारी रहेंगे. इससे लॉन्ग टर्म में सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा.
4. इक्विटी मार्केट (Equity Market Correction) में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा. ग्लोबल इक्विटी मार्केट में करेक्शन के संकेत मिल रहे. ऐसे में फंड्स इक्विटी से गोल्ड ईटीएफ की तरफ शिफ्ट हो सकता है. नतीजनत, सोने की मांग और बढ़ेगी.
5. टैरिफ वॉर (Trade War) और जियो-पॉलिटिकल ट्रेड बंदिशों के चलते कॉमैक्स पर फिजिकल गोल्ड डिलीवरी पर असर होगा, जोकि गोल्ड प्राइसेज को सपोर्ट करेगा.
6. करेंसी रिस्क (Currency Risk) और महंगाई (Inflation) के मुकाबले हेज के लिए कई सेंट्रल बैंकों का भरोसा गोल्ड पर बढ़ा है. यही वजह है कि गोल्ड रिजर्व को बढ़ाना शुरू किया है. जबकि यूएस डॉलर पर भरोसा घट रहा.
7. 2025 में सेंट्रल बैंकों की ओर से ब्याज दरों (Central Bank Interest Rate) को कम बनाए रखा जा सकता है. इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा.

वायदा बाजार में सोने का भाव (MCX Gold Price)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमतों में बढ़ दर्ज की जा रही. आज 14 फरवरी को भी अप्रैल वायदा का भाव 300 रुपए की मजबूती के साथ (Gold Price Today) 86100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा. सोने का भाव इसी हफ्ते के शुरुआत में 86360 रुपए प्रति 10 ग्राम का लेवल टच किया, जोकि ऑल टाइम हाई लेवल भी है. अमेरिकी बाजारों में सोने की कीमतें भी बढ़त दिखा रही. कीमतों में लगातार 7वें हफ्ते तेजी रही. कॉमैक्स पर (Comex Gold Price) सोने का भाव 2920 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications