Gold Price Outlook: बुलियन मार्केट में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग से पहले हलचल बढ़ गई है. सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रही. ऐसे में भारत में गोल्ड को लेकर क्या अनुमान है? क्या सोने का भाव दशहरा, दिवाली तक महंगा हो जाएगा? 2024 के अंत तक सोने का भाव कहां तक जाएगा? इन सभी सवालों के जवाब के लिए हमने एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता के साथ सोने और चांदी में निवेश के आउटलुक पर खास बातचीत की.
अनुज गुप्ता ने बातचीत में बताया कि फेडरल रिजर्व की मीटिंग और त्योहारी सीजन से पहले हुई जबरदस्त एक्शन है. 2024 की शुरुआत से इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमतों में लगभग 25% की तेजी हुई है, जबकि घरेलू कीमतों में सीमा शुल्क घटने के बावजूद 15-16% की बढ़त हुई है. चांदी में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 25% की बढ़ी हैं.
फेड मीटिंग के बाद महंगा होगा सोना?
कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट ने बताया कि फेड मीटिंग में ब्याज दरों को 25 या 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की जा सकती है, जिससे सोने की कीमतों में मौजूदा तेजी बरकरार रह सकती है. सोना फिलहाल ग्लोबल लेवल पर और घरेलू स्तर पर रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है. MCX पर साल के अंत या दिवाली तक सोना 75,000 से 78,000 रुपए तक पहुंच सकता है. वहीं, चांदी की कीमत 95,000 से 1 लाख रुपए तक पहुंच सकती है.

सोने और चांदी में निवेश के ट्रेंड
हाई प्राइसेज ज्वैलरी की बिक्री पर असर डाल सकती हैं. क्योंकि मांग सोने की गिन्नी, सिक्कों और ईटीएफ की ओर बढ़ रही है. त्यौहारी सीजन में हाई कॉस्ट और डिजाइन में बदलाव की वजह से ज्वैलरी डिमांड में कमी देखी जा सकती है. हालांकि, सोने के अन्य रूपों में महत्वपूर्ण निवेश देखने को मिल सकता है. अनुज गुप्ता ने इस हफ्ते या महीने के लिए पॉजिटिव ट्रेंड का आउटलुक दिया है. इसमें घरेलू स्तर पर सोने के लिए 74,500 रुपए का टारगेट दिया है.
इक्विटी मार्केट vs बुलियन मार्केट
2024 में शेयर बाज़ारों की तुलना में अब तक सोने और चांदी दोनों ने दमदार टक्कर रही है. सोने का भाव इस साल अबतक करीब 15 फीसदी की तेजी दिखाई है, जबकि सेंसेक्स करीब 14 फीसदी उछला है. अनुज गुप्ता ने कहा कि इस साल डॉलर इंडेक्स अपने सबसे निचले स्तर पर है, इसलिए उम्मीद है कि सोना इक्विटी से बेहतर प्रदर्शन करना जारी रखेगा. वहीं, बैंक ऑफ अमेरिका ने ग्लोबल मार्केट में गोल्ड पर 3000 डॉलर का बड़ा टारगेट दिया है, जिसका मौजूदा रेट 2600 डॉलर प्रति ऑन्स के आसपास है.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
