Gold Price Outlook: सोने की मांग बढ़ने की वजह से कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है. ये तेजी आगे भी जारी रह सकती है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में ये बात कही गई. ताजा अनुमान के मुताबिक 10 ग्राम सोने का रेट 81000 रुपए के पार निकल जाएगा. क्योंकि आने वाले दिनों में घरेलू मांग बढ़ने के साथ-साथ सेंट्रल बैंकों की खरीदारी बढ़ेगी, जिससे कीमतों को सहारा मिलेगा.
81000 पार करेगा सोने का भाव
सोने में जोरदार तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है. घरेलू बाजार में सोने का रेट 81000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज यानी MOFSL ने कहा कि भारतीय बाजारों में सोने का भाव 81 हजार रुपए का लेवल टच कर सकता है. ऐसे में सोने में गिरावट पर खरीदारी की सलाह है. इसके लिए 69000 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं. कॉमैक्स के लिए 2650 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट दिया है. इसके लिए 2250 डॉलर का स्टॉपलॉस लगाएं.
आगे सोने में क्यों जारी रहेगी तेजी?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च ग्रुप सीनियर VP नवनीत दमानी ने कहा कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से सोने को पुश मिल रहा. अमेरिका से आ रहे इकोनॉमिक इंडिकेटर्स ने अर्थव्यवस्था में मजबूत ग्रोथ दिखा रहे. साथ ही सेंट्रल बैंकों की खरीदारी, त्योहार और शादियों के सीजन में जोरदार घरेलू मांग से भी सोने को सपोर्ट मिल सकता है. उन्होंने कहा कि निवेश और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से डिमांड का मोमेंटम मजबूत बना रह सकता है.

2024 में सोने में तूफानी तेजी
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि सोने की शुरुआत 2024 में स्थिर रही. लेकिन बुलिश मोमेंटम से जोरदार बढ़े. नतीजतन, साल में अब तक सोने का भाव 14% तक उछल चुका है. जबकि चांदी ने तो इस दौरान 27% की तूफानी तेजी दर्ज की गई. इस साल चांदी ने अब तक सोने को आउटपरफॉर्म किया है. जनवरी में सोना 2% और चांदी 4% टूटे थे. फिर फरवरी में सोने में करीब एक फीसदी की मजबूती दर्ज की गई. मार्च में सोने का भाव 9% चढ़ा, जबकि चांदी में 6% ग्रोथ दर्ज की गई.
US FED कब घटाएगा ब्याज दरें?
ग्लोबल कमोडिटी और इक्विटी मार्केट की नजर फिलहाल ब्याज दरों पर अमेरिकी सेंट्रल बैंक के फैसले और कमेंट्री पर है. MOFSL ने कहा कि दरों में कटौती को लेकर हम करीब से नजर रखे हुए हैं. इस साल की शुरुआत में दरों में कटौती की उम्मीद थी. लेकिन हॉकिश कमेंट्स से उम्मीदों पर पानी फिर गया. हालांकि, 2024 में अब 2 बार ब्याज दरें घटने की उम्मीदें हैं. ब्याज दरें अब सितंबर पॉलिसी में घटने के अनुमान हैं.
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
