Gold Price Forecast: शादियों का सीजन नजदीक है. वेडिंग सीजन में ज्वैलरी डिमांड तगड़ी होती है. लेकिन लगातार महंगा हो रहे सोने ने टेंशन बढ़ा दिया है. इस साल यानी 2025 में अब तक सोने की की कीमतों में करीब 11 फीसदी की मजबूती दर्ज की जा चुकी है. चांदी भी पीछे नहीं है, जोकि सोने की ही तरह करीब 10 फीसदी की बढ़त दिखा चुकी है. खासकर सोने की बात करें तो बुलियन मार्केट को कवर करने वाले एक्सपर्ट आगे के लिए भी बुलिश हैं. यानी आगे भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर फिलहाल सोने का भाव 84700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है.
क्यों महंगा हो रहा सोने का भाव?
घरेलू और ग्लोबल दोनों मार्केट में सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई लेवल यानी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. दरअसल, निवेशकों के बीच सोने की मांग तेजी से बढ़ी है. क्योंकि, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की आशंका है. इसकी वजह से निवेशकों में सेफ-हेवेन इनवेस्टमेंट की मांग बढ़ी है. इनवेस्टर्स को इस बात की टेंशन है कि दो बड़ी इकोनॉमी वाले देशों के बीच ट्रेड वॉर के शुरू होने का असर ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर होगा. यही वजह है कि सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में जोरदार उछाल आया है.
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज और करेंसीज प्रोडक्ट हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि ट्रेड वॉर के डर से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है. दरअसल, ट्रेड वॉर का डर प्रेसिडेंट ट्रंप के वापसी से ही बना हुआ था. उन्होंने कहा कि ट्रंप की पॉलिसी की वजह अनिश्चितता बनी हुई है, जिसकी वजह से निवेशक हेज के लिए सोने को पिक कर रहे.
कामा ज्वैलरी के मैनेजिंग डायरेक्टर कॉलिन शाह ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता ट्रेड तनाव सोने की कीमतों को सपोर्ट कर रहा. क्योंकि इससे ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितता बन रही, जिससे सेफ-हेवेन इनवेस्टमेंस के तौर पर सोने की मांग बढ़ रही. गोल्ड में तेजी एक वजह और है, जोकि डॉलर इंडेक्स हल्की नरमी है.

सेंसेक्स-निफ्टी भी छूटे पीछे!
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही. 2025 में अब तक के रिटर्न को देखें तो इक्विटी मार्केट के प्रमुख इंडेक्स भी पीछे छूट गए हैं, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी प्रमुख रूप से शामिल हैं. HDFC सिक्योरिटीज की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल सोने की कीमतों में 10.28 फीसदी और चांदी की कीमतों में 10.44 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. जबकि इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी की चाल सपाट रही, जिन्होंने 0.20 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
आगे कितना महंगा होगा सोना?
कॉलिन शॉह ने कहा कि आगे सोने की कीमतों में तेजी जारी रहेगी. इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 3000 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंच सकता है. घरेलू बाजार में 10 ग्राम सोना 88000 रुपए तक पहुंच सकता है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता भी सोने की कीमतों में आगे तेजी का ही अनुमान दे रहे.
अनुज गुप्ता ने कहा कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का अप्रैल वायदा के लिए 83650/83425 रुपए प्रति 10 ग्राम सपोर्ट लेवल हैं. साथ ही 84980/85300 रुपए प्रति 10 ग्राम रेजिस्टेंस लेवल हैं. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड के लिए 2845/2826 डॉलर प्रति ऑन्स का सपोर्ट लेवल बताया है. बता दें कि कॉमैक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 2884 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. कॉमैक्स पर चांदी करीब 33 डॉलर प्रति ऑन्स के पास कारोबार कर रही, जोकि 2 महीने के हाई पर पहुंच गया है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
