Gold Price Today: ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में मची हलचल का असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. अमेरिका और चीन के ट्रेड वॉर की आशंका से सेफ-हेवेन इनवेस्टमेंट की मांग तेजी से बढ़ी है. इसके चलते विदेशी और घरेलू दोनों ही बाजारों में सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं. सोने का भाव 2025 में अब तक करीब 11 फीसदी तक उछल चुका है. चांदी की कीमतों में भी 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
भारतीय शेयर बाजार में तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर पर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही. सोने का अप्रैल वायदा करीब 25 रुपए की मामूली तेजी के साथ 84600 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार कर रहा है. इससे पहले सोने का भाव 5 फरवरी को रिकॉर्ड हाई बनाया, जोकि कारोबारी सेशन में 84894 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. वहीं, चांदी की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिल रही. सिल्वर की कीमतें 410 रुपए की कमजोरी के साथ 95550 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही. जबकि इसका ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए है.

कॉमैक्स पर सोने की कीमत
विदेशी बाजार में सोने की कीमतों में लगातार रिकॉर्ड बन रहे. कॉमैक्स पर सोने का भाव एक बार फिर ऑल टाइम हाई टच किया. अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की आशंका की वजह से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा. क्योंकि निवेशकों में सेफ-हेवेन इनवेस्टमेंट की मांग बढ़ी है. दरअसल, इनवेस्टर्स की टेंशन यह है कि ट्रेड वॉर का असर ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर होगा. नतीजतन, सुरक्षित निवेश की मांग के तौर पर सोने की मांग में तेजी इजाफा हुआ है.
कॉमैक्स पर सोने की कीमतों में जोरदार तेजी है. जोरदार मांग के चलते ही सोने का भाव 2884 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है, जोकि ऑल टाइम हाई लेवल भी है. हालांकि, रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद कीमतों में हल्की प्रॉफिटबुकिंग देखी जा रही. इस बीच चांदी में भी तेजी देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर चांदी करीब 33 डॉलर प्रति ऑन्स के पास कारोबार कर रही, जोकि 2 महीने के हाई पर पहुंच गया है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
