Sone ka Bhav: सर्राफा मार्केट में आज गुरुवार को सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है. सर्राफा बाजार में सोने का भाव जस का तस बरकरार है. राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा में आज भी 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़ गई है. बताते चलें कि सितंबर अब तक सोने का भाव करीब 5 फीसदी उछल चुका है. सोने में मजबूती की वजह ग्लोबल ट्रिगर्स हैं. खासकर मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है.
सर्राफा बाजार में सोने का ताजा रेट?
राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 26 सितंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत 7075 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना 7717 रुपए प्रति ग्राम पर स्थिर है. 10 ग्राम के लिहाज से देखें तो 22 कैरेट सोने का भाव 70750 रुपए पर है. 100 ग्राम सोने के लिए ग्राहकों को 707500 रुपए का भुगतान करना होगा.
नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 77170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत 771700 रुपए पर पर बरकरार है. 18 कैरेट सोना भी 57890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है. 100 ग्राम का भाव 578900 रुपए पर पहुंच गया है.

सर्राफा बाजार में सोने का भाव
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,075 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,718 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,075 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,717 प्रति ग्राम है.
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,060 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,702 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,060 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,702 प्रति ग्राम है.
- कानपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,075 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,718 प्रति ग्राम है.
ऑल टाइम हाई के बाद मामूली गिरावट
घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बाद दबाव देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 26 सितंबर को कीमतें सोना हल्की गिरावट के साथ 75276 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. कल सोना पहली बार 76000 रुपए तक पहुंचा था. वायदा बाजार में सोने का भाव सितंबर महीने में करीब 5 फीसदी उछल चुका है.


Click it and Unblock the Notifications