Gold Price Outlook: सोने की कीमतों में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. भाव अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. कीमतों में जारी तेजी के बीच एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगे भी यह रफ्तार बरकरार रह सकती है. बताते चलें की केवल सितंबर महीने में ही सोने की कीमत करीब 5 फीसदी तक बढ़ चुका है. सोना महंगा होने की वजह जियो-पॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी फेड की ओर से सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरों को घटाना है.
रिकॉर्ड तोड़ रहा सोने का रेट
भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ रैली देखने को मिल रही है. MCX पर 24 सितंबर को कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई. पहली बार 10 ग्राम सोने का भाव 75000 रुपए के पार बंद हुआ. सोने का अक्टूबर वायदा मंगलवार को 75049 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ है.
क्यों भाग रहा सोने का भाव?
MCX पर 24 सितंबर को सोने का रेट 75000 रुपए प्रति 10 ग्राम का पार पहुंचा. सितंबर महीने में भाव करीब 5 फीसदी की मजबूत हो चुके हैं. इसकी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है. इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ रहा, जिससे जियो-पॉलिटिकल टेंशन लगातार बढ़ रहा. ऐसे में निवेशक सेफ इनवेस्टमेंट के तौर पर सोने में निवेश बढ़ा रहे. लेबनान में स्थिति और खराब होती जा रही, जिससे ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता बढ़ती जा रही.
सोने की कीमतों में तेजी के फैक्टर्स में से एक डॉलर इंडक्स भी है, जोकि लगातार कमजोर होता जा रहा है. यह फिलहाल 100 के लेवल पर आ गया है. हाल के महीने में डॉलर इंडेक्स का यह सबसे निचला स्तर है. क्योंकि फेडरल रिजर्व ने आगे और अकोमोडेटिव रुख रखने के संकेत दिए हैं.

2024 के अंत तक कहां तक जाएगा भाव?
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने का भाव इस साल और बढ़ेगा. 2024 के अंत तक MCX पर सोने की कीमत 79000 से 80000 रुपए तक जाने की उम्मीद है. क्योंकि अमेरिकी सेंट्रल बैंक आने वाली पॉलिसी मीटिंग में दरें घटाएगी. इससे अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड पर दबाव बनेगा. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव से निवेशक इनवेस्टमेंट के लिए सोने को पहली पसंद बनाना जारी रखेंगे.
आगे उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक खासकर चीन का सेंट्रल बैंक लगातार सोने में खरीदारी कर रही. इसके अलावा गोल्ड ETF में इनफ्लो भी बढ़ रहा है. इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा. ऐसे में सोने का 10 ग्राम का रेट साल के अंत तक 80000 रुपए तक पहुंच सकता है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
