Gold Price Forecast: बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं. इससे दोनों की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत करीब 2,790 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई. भारत में भी सोने का रेट 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. सोने की तरह चांदी की कीमत 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल को पार कर गई, जोकि रिकॉर्ड है.
सोने और चांदी के लिए अहम फैक्टर्स
बुलियन मार्केट में जोश भरने का काम जियो-पॉलिटिकल टेंशन है. इसमें मिडिल ईस्ट और सीरिया में बढ़ता संकट अहम है. साथ ही ब्रिक्स देशों पर अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी भी कीमतों पर असर डाल रही हैं. दरअसल, सोने और चांदी की कीमतों पर असर डॉलर में जारी उतार-चढ़ाव से है. यही वजह है कि कॉमैक्स पर सोने का रेट 2,600 से 2,700 डॉलर प्रति औंस के बीच स्थिर हो गई है. चांदी भी 30 से 32 डॉलर प्रति ऑन्स के आसपास ट्रेड कर रही.

सोने और चांदी के ट्रेंड पर एक्सपर्ट का नजरिया
ईटी से बातचीत में आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के डायरेक्टर नवीन माथुर ने बुलियन मार्केट पर नजरिया साझा किया. उन्होंने कहा कि चीन की इंडस्ट्रियल मेटल की डिमांड और चीन के सेंट्रल बैंक की ओर से लगातार सोने की खरीद से ग्लोबल मार्केट पर असर डाल रहा.
बुलिनय मार्केट पर असर डालने वाले फैक्टर्स में दक्षिण कोरिया में राजनीतिक उथल-पुथल भी एक भूमिका में है. इसके अलावा डॉलर इंडेक्स के 108.07 के शिखर पर पहुंचने से उभरते बाजार की करेंसींज पर दबाव पड़ा है. साथ ही भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है.
बाजार पर एक्सपर्ट का आउटलुक
उन्होंने कहा कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के फरवरी वायदा में सोने के लिए सपोर्ट लेवल 77,000 और 76,100 रुपए है, जबकि रेजिस्टेंस लेवल 78,800 और 79,500 रुपए है. नवीन माथुर ने कहा कि चांदी के लिए सपोर्ट लेवल 93,500 और 95,100 रुपए हैं, जबकि रेजिस्टेंस 98,000 और 1,00,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
