
How much gold rate increased in a week : बीते हफ्ते सोने और चांदी के रेट में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। अगर सोने की मांग इसी तरह बनी रही तो जानकारों का मानना है कि सोना कल से शुरू होने वाले हफ्ते में 60,000 रुपये का स्तर छू सकता है। वहीं अगर देखा जाए तो सोने और चांदी में बीते एक हफ्ते में भी भारी तेजी दर्ज की गई है।
पहले जानिए सोने में कितनी तेजी आई
बीते हफ्ते 24 कैरेट गोल्ड का रेट शुक्रवार को 58220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रेट सोमवार को 56968 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 1252 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।
अब जानिए चांदी का रेट कितना बढ़ा
बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 66773 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 63666 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 3107 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ है।
जानिए ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है अब गोल्ड
गोल्ड ऑलटाइम हाई से 662 रुपये सस्ता चल रहा है। सोने ने ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
जानिए चांदी का ऑल टाइम हाई रेट
चांदी ऑलटाइम हाई से 8,227 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।

60,000 रुपये जा सकता है सोने का रेट
सोने में में तेजी का रुझान अगले सप्ताह भी बरकरार रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अमेरिका और यूरोप में बैंकिंग संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में कमोडिटी विशेषज्ञ अनुज गुप्ता ने कहा है कि गोल्ड एमसीएक्स पर अगले सप्ताह 60,000 रुपये के पार जा सकता है।
जानिए अभी एमसीएक्स पर क्या चल रहा है रेट
एमसीएक्स पर सोना वायदा शुक्रवार को इंट्राडे के दौरान 59,461 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि बाद में यह 59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं मई चांदी वायदा 3 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 2,118 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त के साथ 68,649 रुपये पर बंद हुई है।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications