नई दिल्ली, 9 दिसंबर। पैसों की जरूरत के समय गोल्ड लोन एक अच्छा लोन ऑप्शन होता है। आप अपने घरेलू सोने को गिरवी रखकर आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा गोल्ड लोन के लिए कागजी कार्यवाही कम होती है और आपको बहुत जल्द लोन मिल सकता है। इससे आपके लिए इमरजेंसी में पैसों का फौरन इंतजाम हो सकता है। अब हो यह रहा है कि अधिकतर फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन गोल्ड लोन ऑफर करने के लिए आगे आ रहे हैं, क्योंकि इसे कम जोखिम भरा माना जाता है। यदि आप गोल्ड लोन की तलाश में हैं, तो हम आपको देश के कुछ प्रमुख बैंकों और एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस) की गोल्ड लोन ब्याज दरों की जानकारी देंगे। यहां आपको 2 साल की अवधि के लिए लिये गए 5 लाख रुपये के लोन की ब्याज दरें की डिटेल मिलेगी।
यहां मिल रहा सबसे सस्ता
इस समय 5 लाख रु का सबसे सस्ता गोल्ड लोन पंजाब एंड सिंध बैंक में मिल रहा है। सस्ता गोल्ड लोन यानी कम ब्याज दर। पंजाब एंड सिंध बैंक में गोल्ड लोन केवल 7 फीसदी की ब्याज दर पर मिल रहा है। लोन चुकाने के लिए 2 साल का समय है। 2 साल की अवधि के लिए 5 लाख रु के लोन पर आपकी मासिक ईएमआई 22386 रु की होगी। बता दें कि एसबीआई, जो कि देश का सबसे बड़ा बैंक है, की ब्याज दर भी इतनी ही है। एसबीआई में आपकी ईएमआई भी 22386 रु ही होगी।
पीएनबी और केनरा बैंक
लिस्ट में अगले नंबर हैं पीएनबी और केनरा बैंक का। पीएनबी 7.25 फीसदी की दर पर गोल्ड लोन दे रहा है। 2 साल के लिए आपके लोन की ईएमआई इस बैंक में होगी 22,443 रु। फिर नंबर है केनरा बैंक का। यहां 7.35 फीसदी की ब्याज दर पर गोल्ड लोन मिल रहा है। इस ब्याज दर पर आपकी ईएमआई होगी 22466 रु।
इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और कर्नाटक बैंक
इंडियन बैंक 8 फीसदी ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है। 2 साल की अवधि के लिहाज से आपके लोन की मासिक ईमआई होगी 22614 रु। इसके बाद लिस्ट में नबंर आता है बैंक ऑफ इंडिया का। इस बैंक में 8.40 फीसदी की दर पर गोल्ड लोन मिल रहा है। आपकी मासिक ईएमआई होगी 22705 रु। फिर नबंर आता है कर्नाटक बैंक का। इस बैंक में 8.49 फीसदी की दर पर गोल्ड लोन मिल रहा है। आपकी मासिक ईएमआई होगी 22726 रु।
यूको बैंक, फेडरल बैंक और एचडीएफसी बैंक
यूको बैंक 8.50 फीसदी ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है। 2 साल की अवधि के लिहाज से आपके लोन की मासिक ईमआई होगी 22728 रु। बता दें कि फेडरल बैंक और एचडीएफसी बैंक की ब्याज दर और ईएमआई इतनी ही है।
जेएंडके बैंक, सेंट्रल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक
जेएंडके बैंक 8.75 फीसदी ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है। 2 साल की अवधि के लिहाज से आपके लोन की मासिक ईमआई होगी 22785 रु। इसके बाद लिस्ट में नबंर आता है सेंट्रल बैंक का। इस बैंक में 8.85 फीसदी की दर पर गोल्ड लोन मिल रहा है। आपकी मासिक ईएमआई होगी 22808 रु। इंडियन ओवरसीज बैंक में भी इतनी ही ब्याज दर और ईएमआई है।
जानिए बाकी बैंकों और एनबीएफसी की ब्याज दर और ईएमआई
यूनियन बैंक - ब्याज दर 8.90 फीसदी - ईएमआई : 22819 रु, बैंक ऑफ बड़ौदा - ब्याज दर 9.00 फीसदी - ईएमआई : 22842 रु, धनलक्ष्मी बैंक - ब्याज दर 9.50 फीसदी - ईएमआई : 22957 रु, करुर वैश्य बैंक - ब्याज दर 9.50 फीसदी - ईएमआई : 22957 रु, आईसीआईसीआई बैंक - ब्याज दर 11 फीसदी - ईएमआई : 23304 रु, साउथ इंडियन बैंक - ब्याज दर 12.20 फीसदी - ईएमआई : 23583 रु और एक्सिस बैंक - ब्याज दर 14.50 फीसदी - ईएमआई : 24125 रु। बजाज फिनसर्व (11 फीसदी और ईएमआई - 23304 रु), मूथट फाइनेंस (11.90 फीसदी - 23513 रु) और मनप्पुरम फाइनेंस (12 फीसदी - 23537 रु)।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications