नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते लागू हुए लॉकडाउन ने लोगों को वित्तीय संकट में डाल दिया है। इसके चलते लोगों को पैसों की जरूरत पड़ रही है। इसके लिए बहुत से लोग गोल्ड लोन ले रहे हैं। आमतौर पर गोल्ड लोन आसानी से मिल जाता है, और जल्द भी। इसलिए इस लोग इस वक्त भारी मांग है। लेकिन इसमें सबसे बड़ी दिक्कत इसकी ब्याज दरें हैं। गोल्ड लोन में ब्याज दरों में भारी अंतर है। इसलिए अगर गोल्ड लोन लेना चाहते हैं, तो पहले बैंक और वित्तीय संस्थानों की ब्याज दरों पर नजर डाल लें। इससे आपको सस्ता गोल्ड लेने में आसानी रहेगी। क्योंकि ब्याज दरों में दोगुने तक का अंतर है।

जानिए कितना बड़ा है गोल्ड लोन का मार्केट
वित्तीय बाजार की एक कंपनी केपीएमजी के अनुसार, मार्च 2022 तक भारत में गोल्ड लोन का बाजार करीब एक तिहाई बढ़कर 4.6 लाख करोड़ रुपये यानी 61 अरब डॉलर का हो सकता है। आमतौर बैंकों और वित्तीय संस्थानों को गोल्ड देने में दिक्कत नहीं होती है। क्यों कि यह लोन एक तरह से पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं।
जानिए प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों की गोल्ड लोन की ब्याज दरें
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की गोल्ड लोन की ब्याज दर 8 फीसदी है।
यूको बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर8.50 फीसदी है।
इंडियन बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 8.5 फीसदी से 8.75 फीसदी के बीच में है।
लक्ष्मी विलास बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 8.80 फीसदी है।
केनरा बैंक की गोल्ड लोन की एक साल के लिए एमसीएलआर 7.65 फीसदी है।
जानिए अन्य जगहों पर गोल्ड लोन की ब्याज दरें
साउथ इंडियन बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 8.85 फीसदी से लेकर 9.35 फीसदी तक हैं।
पंजाब नैशनल बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 8.6 फीसदी से लेकर 9.15 फीसदी तक है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की गोल्ड लोन की ब्याज दर 7.15 फीसदी से लेकर 9.20 फीसदी तक हैं।
पंजाब ऐंड सिंध बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 8.10 फीसदी से लेकर 9.35 फीसदी तक हैं।
जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 10 फीसदी है।
अन्य जगहों पर गोल्ड लोन की ब्याज दरें
इंडसइंड बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 10.5 फीसदी से लेकर 16 फीसदी तक हैं।
एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 18 फीसदी तक है।
कोटक महिंद्रा बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 10.5 से लेकर 17 फीसदी तक है।
ऐक्सिस बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 9.75 से लेकर 17.50 फीसदी तक हैं।
एचडीएफसी बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 9.90 से लेकर 17.90 फीसदी तक हैं।
कुछ और जगहों की गोल्ड लोन की ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 10 फीसदी से लेकर 19.76 फीसदी तक हैं।
यूनाइटेड बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 1 साल की एमसीएलआर 9.35 फीसदी है।
बंधन बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 10.99 फीसदी से लेकर 18 फीसदी तक हैं।
करूर वैश्य बैंक की गोल्ड लोन की ब्याज दर 10.85 फीसदी है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
