गोल्ड लोन उन लोगो के लिए अच्छा माना जाता है, जो अपने बुरे समय में पैसों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोने को गिरवी रखना चाहते हैं. गोल्ड लोन पारंपरिक लोन से इसलिए भी अच्छा माना जाता है. क्योंकि इसमें कर्ज लेने वाले को गोल्ड की वैल्यू का 75 प्रतिशत लोन के रूप में मिल सकता है. आइए आज उन 10 बैंक के बारे में बात करते है, जिनका ब्याज दर 8.8 प्रतिशत ब्याज से शुरू हो जाता है.

बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ इंडिया 5 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेने पर 8.8 प्रतिशत का ब्याज दर लगाता है. इसमें समय सीमा 1 लाख है. यह ब्याज दर अन्य बैंक के ब्याज दर के मुकाबले कम है. अगर आप EMI पर किश्ते चुकाना चाहते हैं, तो आपको 5 लाख लोन के लिए हर महीने 43,360 रुपये देने होंगे.
इंडियन बैंक
इंडियन बैंक 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 8.95 प्रतिशत की ब्याज दर लगता है. इसमें भी एक साल की समय सीमा है. वहीं अगर आप किश्तों में लोन चुकाना चाहते हैं तो आपको हर महीने 43,390 रुपये देने होंगे.
केनरा, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक
केनरा, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक, यह तीनों ही एक साल के लिए 5 लाख रुपये गोल्ड लोन लेन पर 9 प्रतिशत का ब्याज दर लगाते हैं. यह ब्याज दर इंडियन और बैंक ऑफ इंडिया से आधिक है. अगर आप इन बैंकों में 5 लाख रुपये का गोल्ड लोन किश्तों में चुकाना चाहते है तो आपकी हर महीने 43,400 रुपये EMI के रूप में देने होंगे. इस 43,400 EMI पर समय सीमा एक साल की मानी गई है.
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा एक साल की अवधि के दौरान 5 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेने पर 9.15 प्रतिशत का ब्याज दर लगाता है. वहीं अगर आप EMI के जरिए लोन चुकाना चाहते है, तो आपको हर महीने 43,430 रुपये की किश्त भरनी होगी. ईएमआई चुकानी होगी.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक, यह दोनों ही 5 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेने पर 9.25 प्रतिशत का ब्याज दर लेते हैं. इस लोन की समय सीमा एक साल की होती है. वही यह दोनों 43,450 रुपये का EMI लेते हैं.
भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 5 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेने पर 9.6 प्रतिशत का ब्याज दर लेता है. यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि इस लोन में समय सीमा दो साल की है. वहीं अगर आप अपना गोल्ड लोन EMI पर चुकाना चाहते है, तो आपको हर महीने 43,615 रुपये का EMI देना होगा.
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 17 प्रतिशत का ब्याज दर लगाता है. इस लोन में समय सीमा एक साल की है. वहीं इसका EMI 44,965 रुपये बनता है.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
