नई दिल्ली। आज मदर्स डे है और लोग सोच रहे हैं कि वह अपनी मां के लिए ऐसा क्या कर दें, कि उनके चेहने पर प्यारी सी मुस्कान आ जाए। भारत में महिलाओं का गोल्ड से प्रेम छिपा हुआ नहीं है। उनके पास चाहे जितना भी गोल्ड हो, लेकिन थोड़ा और मिल जाए तो उनको अच्छा लगता है। मां, जिन्दगी भर बच्चों की देखभाल करने के चलते अपने गोल्ड का शौक पूरा नहीं कर पाती है, ऐसे में इस बार आप उनको गोल्ड का उपहार दे सकते हैं। लेकिन इस बार उनको गोल्ड का गिफ्ट नए अंदाज में दे सकते हैं। इससे न केवल उनको गोल्ड के अहसास की खुशी मिलेगी, बल्कि उनकी आमदनी का जरिया भी बन जाएगा।
अगर आप मां के लिए ऐसा करना चाहते हैं तो आइये जानते हैं कि कैसे उनको गोल्ड का उपहार दिया जा सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में करें मां के नाम पर निवेश
आज मदर्स डे और कल यानी सोमवार को सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड लांच कर रही है। ऐसे में लोग अपनी मां के नाम पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर तोहफा दे सकते हैं। इससे एक तो उनका गोल्ड का मालिक बनने का सपना पूरा होगा। दूसरा उनको इस निवेश पर हर साल ढाई फीसदी का ब्याज भी मिलता रहेगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में पूरी शुद्धता का सोने में निवेश होता है और इसे संभालकर रखने की चिंता भी नहीं रहती है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की ऑनलाइन खरीद पर छूट भी
वित्त वर्ष 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज सोमवार से निवेश के लिए खुल रही है। 11 मई से 15 मई 2020 तक लोग इस योजना के माध्यम से सस्ता सोना खरीद सकते हैं। अगर आप चाहें तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आनलाइन भी खरीद सकते हैं। दूसरी सीरीज के लिए सरकार इसकी कीमत का ऐलान 1 दिन पहले करेगी। लेकिन अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आनलाइन खरीदने पर 50 रुपये प्रति ग्राम यानी 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की अतिरिक्त छूट तो आप ले ही सकते हैं। इसके अलावा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में बाजार से कम दाम पर गोल्ड का ऐलाटमेंट भी होगा। इस प्रकार से आप काफी सस्ते में गोल्ड में निवेश कर सकते हैं।
कहां से खरीद सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी। इसके लिए आप अपने शेयर ब्रोकर से संपर्क कर सकते हैं।
अधिकतम कितना खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
कोई भी भारतीय नागरिक 1 वित्त वर्ष में न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक वैल्यू का सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं किसी ट्र्स्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किग्रा तय की गई है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर मिलता है 2.5 फीसदी ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश के बाद सोने के रेट बढ़ने का फायदा तो मिलता ही है। इसके अलावा सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी मिलता है। ब्याज निवेशक के बैंक खाते में हर 6 महीने पर जमा किया जाता है। ब्याज की अंतिम किस्त मूलधन के साथ मेच्योरिटी पर दे दी जाती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मेच्योरिटी पीरियड 8 साल है। लेकिन अगर आप चाहें तो 5 साल, 6 साल और 7 साल के बाद भी इसे बेच सकते हैं।
इसके बाद कब मिलेगा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका
चालू वित्त वर्ष में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज में लोग सस्ते में गोल्ड की खरीदारी कर चुके हैं। आगामी 11 मई को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी किस्त जारी होगी। इसके बाद 4 बार मौका और मिलेगा।
दूसरी सीरीज : 11 मई से लेकर 15 मई के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 19 मई को किया जाएगा।
तीसरी सीरीज : 8 जून से लेकर 12 के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 16 जून को किया जाएगा।
चौथी सीरीज : 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 14 जुलाई को किया जाएगा।
पांचवीं सीरीज : 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 11 अगस्त को किया जाएगा।
छठी सीरीज : 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलटामेंट 8 सितंबर को किया जाएगा।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications