Gold ETF: इस समय अगर हम सोने के दाम पर गौर करें तो इस समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना 73122 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में पिछले एक महीने से उतार चढ़ाव लगा हुआ है, अगर आप भी इस समय सोने में इन्वेस्ट करने वाले हैं तो आपके लिए ऐसा करना बेहतर हो सकता है, कम समय में आपको गोल्ड काफी मोटी कमाई करवा सकता है।

हालांकि कुछ लोगों का मानना है की फिजिकल गोल्ड को खरीद कर अच्छे पैसे कम सकते हैं, लेकिन अगर आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश करते हैं अच्छी कमाई कर पाएंगे। गोल्ड एक किमती धातु है हमेशा गोल्ड में निवेश सेफ जोन के रूप में रहता है। इस समय अगर देखें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजराइल और ईरान युद्ध का असर बाकी देशों पर भी अपना असर डाल रहा है। इन्वेस्टर हमेशा एक सेफ जोन में इन्वेस्ट करने की कोशिश करता है।
इस समय भोगोलिक तनाव और अस्थिरता की वजह से इन्वेस्टर हमेशा प्राफिटेबल इन्वेस्ट करने की कोशिश करता है, जिसमें इस समय गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना आपके लिए बेहतर विक्लप बन सकता है। गोल्ड की डिमांड में हमेशा वृद्धि देखने को मिलती है, जिस कारण सोने के दाम में इजाफा देखने को मिलता रहता है। भारत में लोग गोल्ड की खरीदारी हमेशा से करते चलें आ रहे हैं ताकि निवेशक अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। अगर आप भी सोने में निवेश का मन बना रहे हैं तो फिजिकल गोल्ड की जगह गोल्ड ETF में भी निवेश कर सकते हैं।
क्या है गोल्ड ईटीएफ
आपकी जानकारी के लिए बता दें (Gold ETF) एक्सचेंज ट्रेडेड फंड म्यूचुअल फंड की तरह ही निवेश करने का तरीका है, जो सोने के दाम की तरह फेरबदल होता रहता है। गोल्ड ईटीएफ में आप भी इन्वेस्ट कर सकते हैं और बहुत ही आसानी के साथ इसकि खरीद फरोख्त कर सकते हैं, आपको ये भी पता होना चाहिए इसमें आपको फिजिकल गोल्ड नहीं मिलता है, हालांकि आप इसको सोने के दाम की तरह ही बेच सकते हैं और उसके बराबर ही पैसे कमा पाएंगे।
गोल्ड ईटीएफ से मिलने वाले फायदे
आपको ये पता होना चाहिए आप गोल्ड ईटीएफ की खरीदारी बहुत आसानी कर सकते हैं फिजिकल गोल्ड के मुकाबले आप सही तरिके से खरीद सकते हैं, क्योंकि ये गोल्ड ईटीएफ Units के रूप में मिलते हैं। आपको पता होना चाहिए अगर आप जा रहे हैं सोने के जेवर की खरीदारी करने के लिए तो आपके पास अच्छी खासी रकम चाहिए लेकिन वहीं अगर आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश करते हैं, तो आपको ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक गोल्ड ईटीएफ यूनिट के मायने हैं कि 1 ग्राम गोल्ड, वहीं अगर आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं तो आप कुछ यूनिट खरीद सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ कम पैसों में भी खरीद सकते हैं, वहीं आप SIP के माध्यम से भी खरीदारी कर सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ में इन्वेस्ट कैसे करें
आपको बता दें अगर आप गोल्ड ईटीएफ में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अपना डीमैट खाता शुरू करवाना होगा, वहीं फिर आप NSE पर मौजूद गोल्ड ETF के यूनिट आप खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके डीमैट खाते से जुड़े बैंक अकाउंट से कट जाएगी, वहीं एक या दो दिन के भीतर आपके खाते में गोल्ड ईटीएफ डिपॉजिट हो जाएंगे, इसे ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से ही बेचा जाता है।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications