नई दिल्ली, अप्रैल 24। भारत में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) का बाजार महज दस साल पुराना है। मगर अब निवेश के विकल्प के रूप में गोल्ड ईटीएफ की लोकप्रियता आसमान छू रही है। यह आम तौर पर भारतीय घरों और परिवारों में सोने की उच्च मांग के साथ-साथ पिछले दो वर्षों में वैश्विक घटनाओं के कारण दुनिया भर में अनिश्चितता के चलते हुआ है। लोग इक्विटी मार्केट के मुकाबले गोल्ड को सेफ मानते हैं। ऐसे में किसी भी अनिश्चितता के कारण लोग गोल्ड का रुख करते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी गोल्ड ईटीएफ स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।
आपको गोल्ड ईटीएफ में निवेश क्यों करना चाहिए?
गोल्ड ईटीएफ उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है जिन्हें बहुत अधिक लिक्विडिटी की आवश्यकता होती है और उनके पास समय कम होता है। ये उन निवेशकों के लिए अच्छे हैं जो मौजूदा वित्तीय दायित्वों के कारण लंबी अवधि के लिए निवेश रखने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकते। गोल्ड ईटीएफ को किसी भी समय एक्सचेंज पर बेचा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में, कई गोल्ड ईटीएफ ने आशाजनक रिटर्न दिखाया है। महंगाई को मात देने के लिए इनमें निवेश करना फायदेमंद हो सकता है।
इनवेस्को इंडिया गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ)
यह एक कमोडिटी म्यूचुअल फंड (ईटीएफ) योजना है - विशेष रूप से गोल्ड कमोडिटी। इनवेस्को म्यूचुअल फंड हाउस ने इसे 12 मार्च 2010 को शुरू किया था। यह एक ओपन-एंडेड फंड है। इस फंड की एयूएम 90.76 करोड़ रुपये है और 22 अप्रैल 2022 को घोषित नवीनतम एनएवी 4743.2279 रुपये है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.55% है, जो इसके कैटेगरी एवरेज एक्सपेंस रेशियो से ज्यादा है।
कैसा है जोखिम
यह फंड मध्यम-उच्च जोखिम वाला फंड है। सोने की घरेलू कीमत फंड की बेंचमार्क है। इस फंड के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 5000 रुपये है और न्यूनतम अतिरिक्त निवेश 0 रुपये है। इस फंड पर कोई एक्जिट लोड नहीं लगता है। यानी आप जब चाहे फंड से निकल सकते हैं, आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
कैसा रहा रिटर्न
इस फंड का एक बार में निवेश की गयी राशि पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में 10.35 फीसदी, 2 साल में 9.75 फीसदी, 3 साल में 64.28 फीसदी, 5 साल में 71.19 फीसदी, 10 साल में 67.97 फीसदी और शुरुआत से 181.36 फीसदी रहा है। एक बार में निवेश की गयी राशि पर सालाना रिटर्न 1 साल में 10.35 फीसदी, 2 साल में 4.76 फीसदी, 3 साल में 17.98 फीसदी, 5 साल में 11.34 फीसदी, 10 साल में 5.32 फीसदी और शुरुआत से 8.91 फीसदी रहा है।
क्या होता है गोल्ड ईटीएफ
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications