नई दिल्ली। अगर आप गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं और इसके रेट देखकर हिचक रहें तो यह ठीक नहीं है। जानकारों का मानना है कि अभी गोल्ड का रेट और ऊंचाइयां छुएगा। ऐसे में गोल्ड में निवेश करना अभी समझदारी का ही फैसला है। गोल्ड की कीमतों में इस साल जनवरी से अभी तक करीब 40 फीसदी की तेजी आ चुकी है। ऐसे में आइये जानते हैं कि गोल्ड का रेट निकट भविष्य में कहां तक जा सकता है।
70,000 रुपये प्रति दस ग्राम जा सकता है रेट
सराफा बाजार के जानकारों का मानना है कि दीपावली तक सोने का रेट 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। आज यानी सोमवार को गोल्ड करीब 55,500 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बंद हुआ है। ऐसे में अभी भी भी निवेश कर जल्द ही रिटर्न पाया जा सकता है। बीते शुक्रवार को दिल्ली में सोना प्रति 10 ग्राम 57 हजार रुपये के स्तर पर चल रहा था। सराफा बाजार के जानकारों के अनुसार सोने के रेट में यह लगतार 16वें दिन तेजी देखी गई है। इन जानकारों की राय है कि दीपावली तक सोने का रेट 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकता है। दीपावली नबंवर में है, ऐसे में कुछ ही महीने में
रिसर्च कंपनी की राय
वहीं वित्तीय बाजार की रिसर्च कंपनी जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोना अगले दो महीने में 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। जानकारों का कहना है कि कोविड-19 संकट खत्म भी हो जाए तो भी वैश्विक अर्थव्यवस्था अभी इतनी जल्दी दुरुस्त होने वाली नहीं है। ऐसी परिस्थिति में जब आर्थिक संकट बना रहेगा, सोने की मांग लगातार बनी रहेगी और यह रेट बढ़ता ही रहेगा।
दिपावली तक 22 फीसदी का रिटर्न संभव
वहीं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा है कि गोल्ड और सिल्वर दोनों आल टाइम हाई पर चल रहे हैं। लेकिन इनमें अभी काफी ऊपर जाने की गुंजाइश बची है। यानी गोल्ड और सिल्वर में अभी भी निवेश करने वालों को निराशा नहीं होगी। अभी अगर किसी ने निवेश किया और दिपावली तक गोल्ड 70,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, तो उसे अब भी उसे करीब 22 फीसदी का रिटर्न और मिल सकता है।
More From GoodReturns

RBI G-sec ऑक्शन रिजल्ट्स: आज के नतीजों का क्या मतलब? कट-ऑफ और यील्ड को आसान भाषा में समझें

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications