नई दिल्ली, अगस्त 4। देश में आजादी के बाद से जो काम नहीं हुआ था, वह काम मोदी सरकार ने करके दिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा आम आदमियों को होगा। भारत सबसे ज्यादा गोल्ड खरीदने वाला देश है। लेकिन अभी तक देश में गोल्ड के आयात पर कुछ बैंकों का शिकंजा था। यही कारण था कि आयात काफी महंगा हो जाता था। इससे न केवल ज्वैलर्स परेशान रहते थे, बल्कि लोगों को भी सोना महंगा मिलता था। लेकिन अब इससे मुक्ति मिल गई है। इसके चलते देश में सोना करीब 4000 रुपये तक सस्ता होने जा रहा है।
आइये जानते हैं इस बारे में।
देश में खुला पहला बुलियन एक्सचेंज
पिछले दिनों देश में पहला बुलियन एक्सचेंज खुल गया है। इस एक्सचेंज में ज्वैलर्स सीधे सोना खरीद सकते हैं। इस एक्सचेंज में सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां पर सोना खरीदते ही आपको उसकी डिलिवरी मिल जाएगी। यानी फिजिकल सोना प्राप्त किया जा सकता है। यही कारण है कि इस एक्सचेंज को खुले जहां एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, वहीं देश के कई दर्जन ज्वैलर्स इसके सदस्य बन चुके हैं। वहीं सोना बेचने वाली दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां यहां पर मेम्बर बन रही हैं।
जानिए कैसे लोगों को मिल सकता है सस्ता सोना
जानकारों जो अनुमान लगाया है उसके अनुसार अगर इस एक्सचेंज से एक साल में 100 टन सोना खरीदा जाता है, तो ज्वैलर्स करीब 5 मिलियन डालर (400 करोड़ रुपये) बचा लेंगे। इसे अगर किलो के हिसाब से जोड़ा जाए तो प्रति किलो रेट करीब 50 डालर (4000 रुपये) तक कम हो सकता है। यह एक शुरुआती अनुमान है। जानकारों का मानना है कि इस गोल्ड एक्सचेंज में पारदर्शी तरीके से कारोबार होने के चलते यह दाम आगे और भी कम हो सकते हैं।
लोगों को कैसे मिलेगा सस्ता सोना
देश में अभी तक सोने के दाम तय करने का कोई प्रमाणिक तरीका नहीं था। ऐसे में इसका रेट अंदाजे पर तय होता था। लेकिन गोल्ड एक्सचेंज में कारोबार और सोने की डिलिवरी के रेट से यह जाना जा सकेगा कि यह सोना ज्वैलर्स को किस रेट पर मिल रहा है। ऐसे में ज्वैलर को उस फायदे का हिस्सा अपने ग्राहकों को देना पड़ेगा। यह प्रतिस्पर्धा के चलते होगा। ज्वैलर्स अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए यह फायदा देने को मजबूर हो जाएंगे। इसके अलावा ज्वैलर्स को गोल्ड जितना सस्ता मिलेगा, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार उतना ही कम खर्च होगा। यानी मोदी सरकार की इस पहल से जहां देश में सोना सस्ता होगा, वहीं आयात पर कम विदेशी मुद्रा भी खर्च करनी होगी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications