Gold Buying Mistake: दिवाली-धनतेरस का महापर्व आने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं, उससे पहले बाज़ार में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है। भारतीय परंपरा में दिवाली और खास कर धनतरेस के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसे में लोग बेसब्री के साथ धनतेरस का इंतजार कर रहे हैं।
धनतेरस से पहले सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें और बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है। हालांकि, हिन्दू परंपरा में मान्यताएं है कि इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपया हमेशा बरसती रहती है।

अगर आप भी ऐसे खास मौके पर सोना यानी गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं तो भूलकर भी इन 5 गलतियों को न करें, अन्यथा आपको खुशियों के मौके पर नुकसान उठाना पड़ सकता है और फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। तो आइए जानते हैं त्योहारी सीजन में सोना खरीदते समय कौनसी वो 5 गलतियां हैं जिनसे बचना चाहिए...
ऑफर्स के चक्कर में न पड़ें
यदि गोल्ड की खरीदारी पर आपको जरूरत से ज्यादा डिस्काउंट का अन्य तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। ऑफर्स के चक्कर में न पड़ें, वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। त्योहारी सीजन पर कई दुकानदार भारी डिस्काउंट के साथ गोल्ड बेचने का दावा करते हैं। ऐसे दुकानदार से हमेशा दूर रहें, क्योंकि उनका गोल्ड मिलावटी या नकली भी हो सकता है।
जान-पहचान वाले दुकानदार से ही करें खरीदारी
धनतेरस या ऐसे किसी विशेष अवसर पर उन दुकानों से ही ज्वैलरी खरीदें जिन्हें आप जानते हैं या पहले भी आपने जिनके पास खरीदारी की हो। कई बार सुनार या बिना पहचान वाले दुकानदार से खरीदने पर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। कुछ दुकानदार ऐसे मौके पर होने वाले भीड़ का फायदा उठाकर मिलावटी सोना बेच देते हैं। इसलिए, यहां ध्यान रखना जरूरी है कि जब भी आप सोना खरीदें, हॉलमार्किंग का निशान जरूर चेक करें। हॉलमार्किंग के निशान से सोने की शुद्धता का पता चलता है।
दुकानदार से रसीद जरूर लें
अगर आप धनतेरस या दिवाली जैसे त्योहार पर सोना खरीद रहे हैं, तो खरीदारी के बाद दुकानदार से उसके कागज यानी रसीद जरूर लें। यदि किसी प्रकार से आपका सोना नकली या मिलावटी निकला तो ये रसीद आगे चलकर आपके लड़ाई लड़ने में मदद करेगा या फिर यदि सही सोना मिला भी है तो इसे आगे बेचने या अन्य तरह के बदलाव के समय सही मूल्य दिलाने में मदद करेगा।
सही समय पर करें खरीदें
दिवाली-धनतेरस के मौके पर ज्यादा डिमांड के चलते सोने के भाव भी काफी बढ़ जाते हैं। यदि आप निवेश के नज़रिए से सोना खरीदना चाहते हैं तो, ऐसे मौकों पर सोना खरीदारी से बचना चाहिए। मान्यता के लिए खरीदारी करनी है तो सिर्फ नाम मात्र के ही सोना खरीदें। यदि निवेश के लिए खरीदेंगे तो आपको ऊंचे भाव पर मिलेंगे और बाद में रेट कम होने पर आपको नुकसान होने की संभावना काफी बढ़ जाएगा।
ज्वैलरी की जगह गोल्ड कॉइन या डिजिटल गोल्ड खरीदें
दिवाली या धनतेरस के मौके पर सोने की ज्वैलरी खरीदना थोड़ा महंगा होता है, क्योंकि इसमें मेकिंग चार्ज और वेस्टेज कट जैसे कई तरह के चार्ज लगते हैं, जिससे आपका कॉस्ट बढ़ जाता है। ऐसे में निवेश के लिए सोना खरीद रहे हैं, तो इस तरह के मौके पर गोल्ड कॉइन या डिजिटल गोल्ड खरीदें।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications