
Weekly change in gold and silver rates : सोने और चांदी बढ़ने के लिहाज से बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा है। इस दौरान सोने और चांदी के रेट में तेजी दर्ज हुई। हालांकि बीते हफ्ते मंगलवार (4 अप्रैल) को 'महावीर जयंती' तथा शुक्रवार (7 अप्रैल) को 'गुड फ्राइडे' के मौके पर सराफा बाजार में कामकाज नहीं हुआ।
बीते हफ्ते सोने का रेट तेजी से बढ़ा है। बीते शुक्रवार को अवकाश होने के कारण गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60623 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सोमवार को यह रेट 59751 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 872 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ।
वहीं बीते हफ्ते चांदी के रेट में भी भारी तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी का रेट 74164 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार का 71582 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में चांदी का रेट 2582 रुपये प्रति किलो बढ़ा है।


बीते गुरुवार को सोने अपने ऑलटाइम हाई से 144 रुपये सस्ता बिक रहा था। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 5 अप्रेल 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 59479 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5,903 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।
इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शनिवार को सोने की 5 जून 2023 की फ्यूचर ट्रेड 341.00 रुपये की गिरावट के साथ 60,515.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई। वहीं चांदी की 5 मई 2023 की फ्यूचर ट्रेड 1.00 रुपये की गिरावट के साथ 74,554.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications