नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन से लोगों के सामने अब घर चलाने तक में दिक्कतें आने लगी हैं। ऐसे में लोग किसी न किसी तरह से पैसे जुटाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके सामने भी इस तरह की दिक्कत आ रही है तो निराश न हों। आपको अपने गोल्ड पर फटाफट लोन मिल जाएगा। गोल्ड, जिसे भारत में बुरे दिनों का साथी माना जाता है, पर लोन लेना बाकी कई लोन ऑप्शन के मुकाबले बेहतर है। यहां आपको उन्हीं फायदों के बारे में बतायेंगे। पर उससे पहले बता दें कि भारतीय चीन के बाद सोने के सबसे बड़े उपभोक्ता हैं और इस कीमती धातु को जमा करने मामले में सबसे आगे हैं। हमारे देश में सोना एक बीमा पॉलिसी और रिटायरमेंट प्लान तक माना जाता है। निवेश, लोन, संपत्ति बढ़ाना, शादी और शुभ अवसरों पर गोल्ड का चलन बहुत अधिक है। गोल्ड पर कैसे मिलता है लोन और क्या होते हैं इसके बेनेफिट आइये जानते हैं।
कम ब्याज दर पर मिलता है गोल्ड लोन
गोल्ड लोन की सबसे बड़ी खासियत है कम ब्याज दर। जहां आपको पर्सनल लोन जैसे विकल्पों पर 13 फीसदी या इससे अभी अधिक तक की ब्याज दर चुकानी पड़ सकती है, वहीं आपको गोल्ड लोन कम से कम 9.15 फीसदी ब्याज दर तक पर भी मिल सकता है। ब्याज की कम दर ही गोल्ड लोन को सबसे अधिक आकर्षक बनाती है।
समय लगता है कम
इसके अलावा इमरजेंसी के समय आपको गोल्ड जल्दी मिल जाएगा। गोल्ड लोन लेने में समय काफी कम लगता है। पर्सलन लोन के मामले में आपको पैसे मिलने में 48 से 72 घंटों तक का समय लग सकता है। जबकि गोल्ड लोन के लिए आपको अपना गोल्ड और आधार कार्ड की जरूरत होगी, जिससे आपको 1 घंटे के अंदर अंदर लोन मिलने की उम्मीद है।
नहीं देखी जाएगी क्रेडिट हिस्ट्री
गोल्ड लोन में एक और बड़ा फायदा है कि आपकी क्रेडिट हिस्ट्री नहीं देखी जाती। मिसाल के तौर पर यदि आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें और आपका क्रेडिट रिकॉर्ड अच्छा नहीं है तो बैंक आपको कर्ज देने से मना कर सकता है या आपको बहुत ऊंची ब्याज दर पर लोन मिलगा। पर गोल्ड लोन लेते समय ऐसा नहीं होगा।
शून्य होती है लोन प्रोसेसिंग फीस
गोल्ड लोन लेने के लिए आपको प्रोसेसिंग फीस बहुत कम चुकानी होती है। ब्लकि कुछ कंपनियां तो प्रोसेसिंग के लिए कुछ भी चार्ज नहीं करतीं। जबकि पर्सनल लोन के लिए अधिकतर बैंक आपसे करीब 2.5 फीसदी तक प्रोसेसिंग शुल्क वसूल सकते हैं। इसके अलावा आपको होम लोन और ऑटो लोन पर भी प्रोसेसिंग शुल्क चुकाना पड़ता है।
इनकम प्रूफ की जरूरत नहीं
गोल्ड लोन के मामले में आपको इनकम प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ेगी। मगर यदि आप ऑटो लोन, होम लोन और पर्सनल लोन लें तो सभी में किसी न किसी तरह का इनकम प्रूफ जरूरी होगा।
वक्त से पहले लोन चुकाने पर कोई चार्ज नहीं
गोल्ड लोन के मामले में फोरक्लोजर यानी समय से पहले कर्ज चुकाने पर कोई शुल्क नहीं लगता। मगर पर्सनल लोन में यह 4 फीसदी तक हो सकता है। यानी अगर आप समय से पहले लोन चुकाना चाहें तो चुका सकते हैं इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा गोल्ड लोन में आप हर महीने केवल ब्याज दे सकते हैं। जब आप सोना वापस लेना चाहें तो आप लोन का भुगतान करके सोना वापस पा सकते हैं।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications