Gold 10g Price Today: फेस्टिव सीजन के बाद ऊपरी स्तरों से तेज गिरावट देखने को मिल रही. नवंबर महीने में लगातार भाव गिर रहे हैं. इस कड़ी में आज शनिवार को भी सोने के रेट्स में गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि, चांदी की कीमतें आज स्थिर हैं. देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के ताजा रेट्स जारी हो गए हैं. घरेलू वायदा बाजार में तो आज छुट्टी है. विदेशी बाजारों में सोने का भाव शुक्रवार को भी गिरकर बंद हुआ. वीकली बेसिस पर कीमतें 3 साल में सबसे ज्यादा गिरी हैं. इसकी वजह फेड की ओर से आगे और कटौती की उम्मीद है.
आज भी सस्ता हुआ सोने का रेट
देश के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने का भाव गिर गया है. 22 कैरेट सोने का दाम आज 100 रुपए की गिरावट के साथ 69350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. 100 ग्राम की कीमत भी 1000 रुपए फिसल गई है, जोकि 693500 रुपए पर बिक रहा है. इसी तरह 24 कैरेट सोने का रेट भी 110 रुपए की कमजोरी के साथ 75650 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. 100 ग्राम की कीमत भी फिसलकर 756500 रुपए पर आ गया है.

भारत में ग्राहकों को 16 नवंबर को 18 कैरेट सोना भी सस्ता मिल रहा है. क्योंकि 10 ग्राम सोने का भाव आज 80 रुपए सस्ता हो गया है. इसके साथ ही भाव 56740 रुपए पर फिसल गया है. 100 ग्राम का भाव भी 800 रुपए गिरकर 567400 रुपए पर बिक रहा है. बताते चलें कि सोने और चांदी के भाव नवंबर महीने में अब तक 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. जबकि अक्टूबर में पौना 6 फीसदी तक उछले थे.
अन्य प्रमुख शहरों में सोने का भाव
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,935 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,565 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,950 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,580 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,935 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,565 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,950 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,580 प्रति ग्राम है.
- नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,950 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,580 प्रति ग्राम है.
विदेशी बाजारों गोल्ड और सिल्वर का रेट
घरेलू बाजारों की तरह विदेशी बाजारों में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. बीते हफ्ते सोने की कीमतों में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. हफ्ते में इतनी बड़ी गिरावट 3 साल में पहली बार देखने को मिली. कॉमैक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट का बड़ा ट्रिगर फेडरल रिजर्व की ओर से लगातार दरों में कटौती है. दिसंबर पॉलिसी मीटिंग में भी दरों में कटौती का अनुमान लगाया जा रहा. इससे डॉलर में मजबूती भी देखने को मिल रही.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications