Gold 10g Rate in India: देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है. शादियों के सीजन में सोने और चांदी के गहनों की भारी डिमांड होती है. लेकिन गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन की बढ़ोतरी से टेंशन बढ़ गई है. देश के के सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर रौनक देखने को मिल रही. आज गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल है. 10 ग्राम सोने का रेट 1100 रुपए तक महंगा हो गया है. सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7140 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7789 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है. सर्राफा बाजार के साथ वायदा बाजार में भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है.
महंगा हो गया सोने का भाव
देश में आज सोने और चांदी महंगा मिल रहा है. सर्राफा बाजार में 5 दिसंबर को रेट्स में तेजी दर्ज की जा रही है. तेजी के चलते 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का रेट आज 100 रुपए महंगा हो गया है. इस लिहाज से 10 ग्राम का रेट 71400 रुपए पर पहुंच गया है, जोकि कल 71300 रुपए पर था. 100 ग्राम सोने का रेट भी 1000 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 714000 रुपए पर पहुंच गया है.
24 कैरेट सोने का भाव भी 5 दिसंबर को 110 रुपए चढ़ा गया है, जोकि 77890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 1100 रुपए की तेजी के साथ 778900 रुपए पर बिक रहा है. जबकि 18 कैरेट सोना की कीमत में आज 80 रुपए की मजबूती दर्ज की गई. यह उछाल के साथ 58420 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, 100 ग्राम का रेट भी 800 रुपए की तेजी के साथ 584200 पर चढ़ गया है.

देश के प्रमुख सर्राफा बाजार में सोना
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,140 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,789 प्रति ग्राम है.
- नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,155 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,804 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,155 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,804 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,140 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,789 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,140 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,789 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में सोना-चांदी
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. सोने का दिसंबर वायदा रेट करीब 125 रुपए की तेजी के साथ 76168 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गया है. चांदी का दिसंबर वायदा करीब 400 रुपए की मजबूती के साथ 91100 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों में आज सोने का भाव गिर गया है. अमेरिकी डॉलर में लगातार मजबूती की वजह से बुलियन मार्केट पर दबाव बना. सोने का भाव करीब 4 डॉलर कमजोरी के साथ 2670 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमतों में आज करीब आधा फीसदी की गिरावट के साथ 32 डॉलर प्रति ऑन्स के पास आ गया है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
