Gold 10 Gram Price Today: दिवाली के बाद एक बार फिर बुलियन मार्केट फोकस में है. क्योंकि वेडिंग की शुरुआत होने वाली है. शादियों की सीजन में गोल्ड और सिल्वर की भारी डिमांड होती है. हालांकि, बुलियन मार्केट में लगातार तेजी के बाद सोमवार को कीमतें स्थिर हैं. आज 4 नवंबर को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें सपाट हैं. बताते चलें कि 2024 में सोने का भाव करीब 30 फीसदी और चांदी की कीमत करीब 40 फीसदी बढ़ चुका है. पिछले महीने यानी अक्टूबर में कीमतें 5.75 फीसदी तक बढ़ी हैं.
आज भारत में क्या है ताजा रेट्स?
देश के सर्राफा मार्केट में आज 4 नवंबर को कीमतें स्थिर हैं. इसमें 22 कैरेट सोने की कीमत 7,380 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 8055 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है. जबकि वायदा बाजार में सुबह मजबूती दर्ज की जा रही.

भारत के सर्राफा बाजार में सोने का रेट (Gold Rate in New Delhi)
देश के सर्राफा बाजार में आज सोमवार को सोने का भाव स्थिर है. सर्राफा मार्केट में 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 73800 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम सोने का रेट भी सपाट 738000 रुपए पर बिक रहा है.
राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव स्थिर 80550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत 805500 रुपए पर बिक रहा है. 18 कैरेट सोना की कीमत भी आज स्थिर हैं, जोकि 60380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. 100 ग्राम का भाव भी 603800 रुपए पर फिसल गया है.
सर्राफा बाजार में सोने का भाव
- नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,380 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,055 प्रति ग्राम है.
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,370 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,040 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,380 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,055 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,380 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,055 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,370 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,040 प्रति ग्राम है.
विदेशी बाजार में नए शिखर की ओर सोना
विदेशी बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में ऊपरी स्तरों से बिकवाली दर्ज की जा रही है. अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन और फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग से पहले बुलियन मार्केट में नरमी दर्ज की जा रही. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2750 डॉलर प्रति ऑन्स के करीब कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत भी 33 डॉलर प्रति ऑन्स के पार ट्रेड कर रही.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
