नई दिल्ली, सितंबर 4। बीते करीब डेढ़ सालों में शेयर बाजार नयी ऊंचाईयों तक पहुंचा है। सेंसेक्स और निफ्टी ने नये रिकॉर्ड स्तर छूए हैं। इस दौरान बीएसई के कई एसएमई शेयरों ने जोरदार रिटर्न दिया है। इससे शेयरधारकों को काफी मुनाफा मिला। मगर मुनाफा केवल उन्हीं निवेशकों को मिला, जिन्होंने लंबे समय तक इन शेयरों में पैसा लगा कर रखा। इन्हीं शेयरों में से एक है गीता रिन्यूएबल एनर्जी। इस शेयर ने निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। आपको बता दें कि करीब 6 महीने पहले ये 15.70 रु पर था, जो अब 120.15 रु पर है।
पिछले एक महीने में आई गिरावट
गीता रिन्यूएबल एनर्जी का शेयर पिछले एक महीने से बिकवाली के भारी दबाव में है। एक महीने पहले यह अपने 300 रु रु 52-सप्ताह के शिखर पर था। मगर एक महीने के दौरान भारी गिरावट के साथ यह 300 रु से गिर कर 120.15 रु पर आ गया। मगर 6 महीने से पहले के स्तर के मुकाबले देखें तो यह अभी भी 665 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
1 लाख रु को बना दिया 6.65 लाख रु
गीता रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर ने करीब 6 महीनों की अवधि में निवेशकों को 665 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न के हिसाब से देखें तो अगर किसी ने 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज की तारीख 7.65 लाख रु हो गयी होगी। गीता रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर का इतिहास देखें तो इस स्टॉक ने साल भर में करीब 2000 फीसदी रिटर्न दिया है। इस दौरान कंपनी का शेयर 5.52 रु से 120.15 रु पर पहुंचा है।
2021 में 1600 फीसदी रिटर्न
अगर हम इसके ईयर टू डेट यानी 2021 में अब तक के रिटर्न को देखें, तो शेयर ने अपने शेयरधारकों को लगभग 1600 फीसदी रिटर्न दिया है। लेकिन, पिछले एक महीने में स्टॉक ने कई मौकों पर लोअर सर्किट छुआ है क्योंकि इस शेयर में काफी मुनाफावसूली (लोग मुनाफा कमाने के लिए बिक्री करते हैं) हुई है। पिछले एक महीने में इस शेयर में 50 फीसदी के करीब गिरावट आई है।
तीन महीनों का रिटर्न
पिछले 3 महीनों में स्टॉक 52.80 रु से 120.15 रु तक पहुंच गया है। यानी इसमें 2.27 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। इसलिए अगर किसी निवेशक ने तीन महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज 2.27 लाख रु हो गयी होगी।
गीता रिन्यूएबल एनर्जी का कारोबार
गीता रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में शुरू किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य रिन्यूएबल रिसॉर्सेज से बिजली बनाना था। कंपनी के शेयरों को बाद लिस्ट किया गया और 20 मार्च 2015 से इसके शेयरों में बीएसई पर कारोबार शुरू हुआ। कंपनी पवन, सौर और हाइड्रो जैसे सॉर्सेज से बिजली तैयार करती है। शेयर बाजार लंबी अवधि में निवेश के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। जितने अधिक लंबे समय तक यहां पैसा लगा कर रखा जाए, उतना अधिक आपको मुनाफा मिलने की उम्मीद रहेगी। शेयर बाजार बीते 20 सालों में कई गुना हो गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
