Loan: क्या आप तुरंत पर्सनल लोन की तलाश में हैं लेकिन बैंक के बार-बार चक्कर लगाने से थक चुके हैं? सरकारी कंपनी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) अब सिर्फ़ 6 मिनट में लोन दे रही है। 22 अगस्त को शुरू हुई इस सेवा का उद्देश्य ज़रूरतमंद लोगों को जल्दी और आसानी से लोन उपलब्ध कराकर उनकी मदद करना है।

आइए आपको बताते हैं पूरे जानकारी (ONDC) ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म की, इसकी शुरुआत 31 दिसंबर, 2021 को हुई और आपको बता दें अभी तक इस प्लेटफॉर्म से देश के 1000 शहरों और कस्बों को जोड़ा जा चुका है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में सारे बैंक और फ़ाईनेंसर इसमें अपना कदम रखने जा रहे हैं। ONDC ने गुरुवार को ही लोन बांटने की सुविधा शुरू कर दी है, इसको पर पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस अप्लीकेशन दिया जाएगा और 6 मिनट में आपका लोन पास हो जाएगा।
लोन की प्रक्रिया जल्दी से क्यों होती है?
लोन प्रक्रिया में तेज़ी के पीछे का कारण पूरी तरह से ऑनलाइन और पेपरलेस प्रक्रिया है। आवेदक बिना किसी फिजिकल कागज़ात के अपने घर से ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह व्यवस्था लोन प्रक्रिया के लिए जरूरी समय को काफी कम कर देता है।
लोन के लिए पात्रता
ONDC विभिन्न उद्देश्यों के लिए ऑनलाइन लोन प्रदान करता है, जिसमें क्रेडिट कार्ड, बीमा उत्पाद, म्यूचुअल फंड और यहां तक कि किसानों और छात्रों के लिए भी लोन शामिल हैं। विकल्पों की यह विस्तृत श्रृंखला ये तय करती है कि समाज के विभिन्न वर्ग इतनी जल्दी लोन सेवा से लाभ उठा सकें।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
लोन के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को कुछ दस्तावेज़ ऑनलाइन जमा करने होंगे। इनमें केवाईसी वेरिफिकेसन के लिए आधार कार्ड या डिजिलॉकर, अकाउंट एग्रीगेटर डेटा, समझौते के उद्देश्यों के लिए आधार का उपयोग करके ई-हस्ताक्षर और ई-एनएसीएच के साथ अकाउंट कनेक्शन शामिल हैं। इन जरूरी दस्तावेज़ों के साथ कोई भी व्यक्ति घर बैठे आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
रजिस्टर्ड कंपनियां
अब तक नौ कंपनियों ने ONDC के साथ रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें आदित्य बिड़ला फाइनेंस, टायरप्लेक्स, क्लिनिक360, कर्नाटक बैंक, डीएमआई फाइनेंस, टाटा डिजिटल, ईजीपे, इंडिपे और इनवॉइसपे शामिल हैं। इसके अलावा कई बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां इस पहल में शामिल होने के लिए बातचीत कर रही हैं। इनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, मोबिक्विक, रुपीबॉस, टाटा कैपिटल, कोटक महिंद्रा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस फाइनेंस शामिल हैं।
भविष्य की योजनाएं
कंपनी सितंबर के अंत तक जीएसटी चालान के बदले लोन उपलब्ध कराने की सुविधा भी शुरू करने की योजना बना रही है। इससे छोटे कारोबारियों को जरूरत के समय जल्दी लोन मिल सकेगा। ओएनडीसी की यह नई पहल विभिन्न क्षेत्रों के कई व्यक्तियों और बिजनेस के लिए लोन प्राप्त करना आसान और तेज़ बनाने का वादा करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications