नई दिल्ली। पैसा ऐसी चीज है कि यह चाहे जितना हो, लेकिन कम ही लगता है। लेकिन देश में बहुत से लोग हैं, जो सीमित आमदनी वाले हैं। ऐसे में अगर यह लोग एक खास प्लानिंग के साथ बचत शुरू करें तो हर साल 1 लाख रुपये मिलना शुरू हो सकता है। यह काफी आसान तरीका है। वहीं इस वित्तीय प्लानिंग का दूसरा फायदा यह है कि लोग बचत के प्रति जिम्मेदार भी बनते हैं। अगर आपको भी लगता है कि 1500 रुपये महीने की बचत शुरू कर हर साल 1 लाख रुपये चाहिए तो आइये जानते हैं कि क्या है यह प्लानिंग।
बैंक और पोस्ट आफिस की आरडी यह बचत का तरीका
अगर आप निश्चिंत होकर और गारंटी के साथ अपनी बचत पर ब्याज चाहते हैं, तो बैंक और पोस्ट ऑफिस ही वह जगह हैं, जहां पर पैसे जमाकर निश्चित ब्याज पाया जा सकता है। बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों ही जगह पर रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी के माध्यम से पैसे जमा करने की सुविधा मिलती है। बस इसमें अंतर इतना है कि जहां बैंक में कितनी भी समय की आरडी की जा सकती है, वहीं पोस्ट ऑफिस में केवल 5 साल के लिए ही आरडी होती है। इस बचत के तरीके का अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो हर साल 1 लाख रुपये आराम से पाया जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे शुरू करें आरडी में निवेश।
आरडी में निवेश से पहले जानें आरडी की ब्याज दरें
जानिए आरडी की ब्याज दरें
पहले जानें पोस्ट ऑफिस की आरडी की ब्याज दरें
-5 साल की आरडी की ब्याज दर है 5.8 फीसदी
अब जानिए एसबीआई की आरडी ब्याज दरें
-1 साल से लेकर 1 साल और 364 दिनों तक की आरडी की ब्याज दर 5.50 फीसदी है। वहीं अगर वरिष्ठ नागरिक हैं तो यह ब्याज दर 6.00 फीसदी है।
-2 साल से लेकर 2 साल और 364 दिनों की आरडी की ब्याज दर है 5.50 फीसदी। वहीं अगर वरिष्ठ नागरिक हैं तो यह ब्याज दर 6.00 फीसदी है।
-3 साल से लेकर 4 साल और 364 तक की ब्याज दर है 5.70 फीसदी। वहीं अगर वरिष्ठ नागरिक हैं तो यह ब्याज दर 6.20 फीसदी है।
-5 साल से लेकर 10 साल तक की आरडी की ब्याज दर है 5.70 फीसदी। वहीं अगर वरिष्ठ नागरिक हैं तो यह ब्याज दर 6.50 फीसदी है।
नोट : यह ब्याज दरें 11 नवंबर 2020 की हैं।
जानिए कितने निवेश से हर साल मिलेगा 1 लाख रुपये
पहले जानें 1 साल की निवेश योजना
1 साल की योजना के तहत करें हर माह 8100 रुपये से निवेश की शुरुआत। इसके तहत आरडी में हर माह 8100 रुपये का निवेश शुरू कर इसे 1 साल तक चलाएं। 1 साल के बाद आपको 100,293 रुपये मिलेंगे। हालांकि यह बड़ी रकम है। हर माह 8100 रुपये जमा करना एक भारी काम है। ऐसे में आइये जानते हैं इससे कम में कैसे हर साल 1 लाख रुपये मिल सकता है।
जानिए 2 साल की निवेश योजना
2 साल की योजना के तहत करें हर माह 4000 रुपये से निवेश की शुरुआत। इसके तहत आरडी में हर माह 4000 रुपये का निवेश शुरू कर इसे 2 साल तक चलाएं। 2 साल के बाद आपको 101,993 रुपये मिलेंगे। ऐसा करते वक्त याद रखना होगा कि पहले साल 2 साल के लिए 4000 रुपये की आरडी शुरू करना होगी। इसके बाद अगले साल फिर एक आरडी 4000 रुपये की शुरू करना होगी। इसके बाद इसे इसी तरह चलाते रहें। ऐसे में हर दूसरी साल एक आरडी पूरी होगी और एक नई शुरू हो जाएगी। इससे हर साल आपको 1 लाख रुपये मिलता रहेगा।
जानिए 3 साल की निवेश योजना
3 साल की योजना के तहत करें हर माह 2600 रुपये से निवेश की शुरुआत। इसके तहत आरडी में हर माह 2600 रुपये का निवेश शुरू कर इसे 3 साल तक चलाएं। 3 साल के बाद आपको 102,816 रुपये मिलेंगे। हालांकि हर साल 1 लाख रुपये पाने के लिए आपको दूसरे और तीसरे साल में भी एक एक आरडी 2600 रुपये की शुरू करना होगी। इससे तीसरे साल में आपकी पहली आरडी का पैसा मिलेगा और एक नई आरडी शुरू भी हो जाएगी। इस प्रकार हर साल आपको 1 लाख रुपया मिलता रहेगा।
जानिए 4 साल की निवेश योजना
4 साल की योजना के तहत करें हर माह 1900 रुपये से निवेश की शुरुआत। इसके तहत आरडी में हर माह 1900 रुपये का निवेश शुरू कर इसे 4 साल तक चलाएं। चार साल के बाद आपको 102,801 रुपये मिलेंगे। यहां पर भी आपको हर साल एक आरडी 1900 रुपये महीने की शुरू करना होगी। चौथे साल में आपको 1 लाख रुपये मिलना शुरू हो जाएगा।
जानिए 5 साल की निवेश योजना
5 साल की योजना के तहत करें हर माह 1500 रुपये से निवेश की शुरुआत। इसके तहत आरडी में हर माह 1500 रुपये का निवेश शुरू कर इसे 5 साल तक चलाएं। 5 साल के बाद आपको 104,542 रुपये मिलेंगे। यहां पर आपको हर साल 1500 रुपये की आरडी शुरू करना होंगी। इसके बाद आपको 5 साल पूरा होते ही हर साल 1 लाख रुपये मिलना शुरू हो जाएग।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
