नई दिल्ली, सितंबर 25। हाल ही में आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 रिलीज की गयी। इस लिस्ट के के अनुसार अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। मगर उनके बड़े भाई विनोद शांतिलाल अडानी भी अमीरी पीछे नहीं हैं। व्यवसायी और गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार सबसे अमीर अनिवासी भारतीय (एनआरआई) बन गए हैं। आगे जानिए उनकी संपत्ति के बारे में।
94 एनआरआई लिस्ट में शामिल
इस साल की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 94 एनआरआई लोगों ने सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में जगह बनाई है। इन 94 अमीर एनआरआई लोगों में विनोद शांतिलाल अडानी सबसे अमीर एनआरआई के रूप में उभरे हैं। उनकी संपत्ति 1.69 लाख करोड़ रु है। दूसरी तरफ हिंदुजा ब्रॉदर्स 1.65 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
अमेरिका से 48 अमीर लोग लिस्ट में शामिल
सबसे अमीर अनिवासी भारतीयों में अमेरिका से 48 लोग इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। इनमें से जय चौधरी अमेरिका में रहने वाले सबसे अमीर एनआरआई हैं। जय की कुल संपत्ति 70,000 करोड़ रुपये है।
विनोद अडानी की प्रति घंटे की इनकम
विनोद शांतिलाल अडानी दुबई में रहते हैं। उनका सिंगापुर, दुबई और जकार्ता में ट्रेडिंग कारोबार फैला हुआ है। बता दें कि 1976 में मुंबई में एक कपड़ा बिजनेस शुरू करने के उन्होंने सिंगापुर तक इसका विस्तार किया। फिर वे 1994 में दुबई गए और अपने बिजनेस को मध्य पूर्व में ले गए। उनकी संपत्ति पिछले वर्ष में 37,400 करोड़ रुपये बड़ी। ये उनकी दौलत में 28 प्रतिशत की वृद्धि है। इन आंकड़ों से साफ है कि विनोद की दौलत में पिछले साल औसतन हर दिन लगभग 102 करोड़ रु (प्रति घंटे 4 करोड़ रु से भी अधिक) का इजाफा हुआ। पिछले साल वे आठवीं रैंक पर थे, पर अब इस साल वे छठे स्थान पर आ गये। उन्होंने भारत के टॉप 10 अमीरों की सूची में दो रैंक की छलांग लगाई।
5 साल में कितनी बढ़ी दौलत
विनोद शांतिलाल अडानी की संपत्ति में पिछले पांच साल में 850 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। गौतम अडानी और उनके परिवार की संपत्ति में पांच साल में 15.4 गुना की बढ़ोतरी हुई, वहीं विनोद शांतिलाल अडानी और परिवार 9.5 गुना अमीर हो गए।
गौतम अडानी नंबर 1
10,94,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अडानी पहली बार हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में टॉप पर रहे। लिस्ट के अनुसार, पिछले वर्ष प्रति दिन वे 1,600 करोड़ रु कमाते रहे। इसी महीने गौतम अडानी फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बनने में कामयाब रहे। उन्होंने बर्नार्ड अरनॉल्ट की जगह ली। इतिहास रचते हुए दुनिया में गौतम अडानी सिर्फ एलन मस्क से पीछे रह गए हैं। गौतम अडानी की कुल संपत्ति 155.5 अरब डॉलर (करीब 12.37 लाख करोड़ रु) हो गये। गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 5.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ये 3.49 फीसदी की बढ़ोतरी है। अब वह बर्नार्ड अरनॉल्ट और जेफ बेजोस से काफी आगे निकल गये हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
