नई दिल्ली, अगस्त 2। जवानी को आराम से कट जाती है, लेकिन उम्र बढ़ने पर अहसास होता है कि एक अतिरिक्त कमाई काफी जरूरी है। ऐसे में अगर आपके पास फंड है, तो आप एलआईसी में एक बार में निवेश कर 40 साल की उम्र में ही पेंशन पाने की शुरुआत कर सकते हैं। एलआईसी ने ऐसा एक प्लान जारी कर दिया है। इस पेंशन प्लान में आप 40 साल की उम्र में शामिल होकर 40 साल की उम्र से ही पेंशन पा सकते हैं। वही इस पेंशन प्लान को लेने की अधिकतम उम्र 80 साल तक की गई है। यानी 80 साल की उम्र तक के लोग इस पेंशन प्लान को लेकर तत्काल पेंशन लेना शुरू कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि एलआईसी का यह पेंशन प्लान क्या है, और कितना रुपये जमा करने पर कितनी पेंशन पाई जा सकती है।
यह एलआईसी का सरल पेंशन प्लान
एलआईसी ने अपना सरल पेंशन प्लान जारी किया है। इसे हाल ही में लांच किया गया है। इस पेंशन प्लान में एक बार में पैसा देकर जीवनभर पेंशन पाई जा सकती है। यह पेंशन प्लान सिंगल लाइफ के लिए है। इस प्लान के तहत पेंशन लेने वाले व्यक्ति को जीवनभर पेंशन मिलेगी और उसकी मृत्यु के बाद पॉलिसी में नॉमिनी बनाए गए व्यक्ति को बेस प्रीमियम का भुगतान कर दिया जाएगा। एलआईसी का सरल पेंशन प्लान (यूआईएन : 512एन342वी01) है। यह एक सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है।
एलआईसी की सरल पेंशन स्कीम में मिलते हैं 2 विकल्प
एलआईसी ने अपने सरल पेंशन बीमा प्लान में दो विकल्प दिए हैं। इसमें पहला है सिंगल लाइफ बीमा प्लान। इसके तहत पेंशन प्लान लेने वाले व्यक्ति को जीवन भर पेंशन मिलेगी और उसकी मौत के बाद बेस प्रीमियम की रकम का भुगतान उसकी तरफ से नॉमिनी बनाए गए व्यक्ति को दे दिया जाएगा। वहीं दूसरा विकल्प है ज्वाइंट लाइफ पेंशन प्लान। इसके तहत पति या पत्नी में जो भी बाद तक जीवित रहेगा, उसको पेंशन मिलती रहेगी। वहीं अंतिम जीवित व्यक्ति की मौत के बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम का पैसा दे दिया जाएगा।
न्यूनतम 1000 रुपये महीने की पेंशन लेना जरूरी
एलआईसी के इस सरल पेंशन बीमा प्लान में न्यूनतम 1000 रुपये महीने की पेंशन लेना जरूरी है। लेकिन जहां तक अधिकतम की बात है, तो इसकी कोई सीमा नहीं है। यह पेंशन बीमा लेने के बाद तुरंत शुरू हो जाती है। अगर आप चाहें तो यह पेंशन मासिक के अलावा तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर भी मिल सकती है। लोगों की सुविधा के लिए एलआईसी सरल पेंशन प्लान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बेच रही है। ऑनलाइन लेने वालों को थोड़ा ज्यादा फायदा भी दिया जा रहा है। अगर पैसों की जरूरत पड़े तो इस पेंशन प्लान को लेने के 6 माह बाद किसी भी समय लोन लिया जा सकता है।
जानिए 40 साल की उम्र में कितना मिलेगी पेंशन
एलआईसी ने पेंशन राशि के संबंध में बताया है कि अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में सरल पेंशन प्लान में 10 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे सालाना 50250 रुपये की पेंशन मिलने लगेगी। यह पेंशन उस व्यक्ति को आजीवन मिलती रहेगी।। वहीं अगर आप बीच में इस पेंशन प्लान से बाहर निकलना चाहें तो आपकी तरफ से जमा की गई रकम में से 5 प्रतिशत की कटौती करके बाकी पैसा वापस कर दिया जाएगा।
अब जानिए 60 साल की उम्र में कितना मिलेगी पेंशन
एलआईसी की साइट पर दी जानकारी के अनुसार सरल पेंशन प्लान में अगर 60 साल का व्यक्ति अगर 10 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे पेंशन का पहला विकल्प चुनने पर 51,650 रुपये की वार्षिक पेंशन मिलेगी। वहीं पेंशन का दूसरा विकल्प चुनने पर उसे 51,150 रुपये सालाना की पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। इस दूसरे विकल्प में एलआईसी ने पेंशन का यह अनुमान पेंशन लेने वाली की पत्नी की उम्र को 55 साल का मानकर लगाया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications