What are the benefits of EPFO: EPFO सदस्यों के लिए बड़ी खबरहै। अगर आप EPF सदस्य हैं, तो जल्द ही आप UPI और ATM कार्ड के जरिए अपने प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकाल सकेंगे। पहले PF निकालने या ट्रांसफर करने में हफ्तों लग जाते थे, अब वही काम चंद मिनटों में हो जाएगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपनी नई डिजिटल सेवा EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बड़ा बदलाव 2025 में ही लागू हो जाएगा और इसका फायदा देश के 8 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को होगा। आज हम इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि EPFO 3.0 में और क्या-क्या नई सुविधाएं होंगी और EPFO सदस्यों को इनका क्या फायदा होगा।
EPFO 3.0 में देरी क्यों हुई?
पहले EPFO 3.0 को जून 2025 से लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी परीक्षणों के कारण इसे अभी तक लॉन्च नहीं किया जा सका है। इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस जैसी आईटी कंपनियां इसे सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने में लगी हुई हैं। सरकार का दावा है कि इस अपग्रेड से भारत के सामाजिक सिक्योरिटी सिस्टम को नई मजबूती मिलेगी और कर्मचारियों का आत्मविश्वास और मजबूत होगा। मोबाइल ऐप, डिजिटल डैशबोर्ड और यूपीआई पेमेंट जैसी सुविधाएं कर्मचारियों के जीवन को बेहद आसान बना देंगी।
ATM से PF का पैसा कैसे निकाल सकते है?
अभी तक पीएफ (भविष्य निधि) से पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरना पड़ता था, दस्तावेज अपलोड करने पड़ते थे और फिर मंजूरी का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन EPFO 3.0 के आने के बाद लोग अपने PF खाते में जमा पैसा सीधे एटीएम के जरिए निकाल सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे वे बैंक अकाउंट से निकालते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से डिजिटल होगी और इसमें पैसा जल्दी और आसानी से मिल जाएगा।
ATM से कितना पैसा निकाल सकते है?
ATM से निकासी की सीमा 1 लाख रुपये या कुल शेष राशि का 50% तक हो सकती है। ATM से PF निकालने के लिए आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट होना जरूरी है। साथ ही, आपका बैंक खाता और आधार लिंक होना भी जरूरी है।
UPI के जरिए भी निकाला जा सकेगा PF का पैसा
इसके अलावा, UPI के जरिए भी PF की रकम निकाली जा सकेगी। कर्मचारी गूगल पे, फोनपे या पेटीएम जैसे ऐप का इस्तेमाल करके तुरंत अपने पैसे का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को तुरंत आर्थिक मदद मिल सकेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications