फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर अच्छे ब्याज के साथ फ्री में मिलेगा बीमा। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना काफी सिक्योर और झंझट फ्री माना जाता है।
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर अच्छे ब्याज के साथ फ्री में मिलेगा बीमा। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना काफी सिक्योर और झंझट फ्री माना जाता है। जी हां, आपको यह सुविधा दे रहा है डीसीबी बैंक। लेकिन इसके लिए आपको डीसीबी बैंक की सुरक्षा फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में खाता खोलना होगा। बता दें कि डीसीबी सुरक्षा एफडी में मैक्सिमम लाइफ इंश्योरेंस 50 लाख रुपये होगा, जो फ्री होगा। यानी इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं भरना होगा।

अकाउंट खुलवाने के लिए पैन अनिवार्य
वहीं इंश्योरेंस कवर 18 साल से 55 साल की उम्र तक के लिए वैलिड होगा। अकाउंट खुलवाने के लिए पैन देना होगा, नॉमिनी बनाना होगा और ईमेल आईडी देनी होगी। व्यक्ति चाहे तो डीसीबी सुरक्षा के तहत कई एफडी खुलवा सकता है। हालांकि फ्री लाइफ इंश्योरेंस की लिमिट 50 लाख रुपये ही रहेगी। एफडी खुलवाने के 15 कामकाजी दिनों के अंदर खाताधारक के पास ईमेल के जरिए इंश्योरेंस का सर्टिफिकेट पहुंच जाएगा। बैंक के मुताबिक, सुरक्षा के अलावा अन्य किसी एफडी पर फ्री इंश्योरेंस का लाभ नहीं लिया जा सकता।
फ्री लाइफ इंश्योरेंस लेने के लिए खुलवाना होगा 3 साल की एफडी
अगर आप भी फ्री लाइफ इंश्योरेंस लेने का सोच रहे तो आपको बता दें कि इसके लिए डीसीबी सुरक्षा की 3 साल वाली एफडी खुलवानी होगी। इस प्रॉडक्ट के तहत 3 साल की अवधि पर ब्याज दर 2 करोड़ तक की राशि पर 7.85 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 8.35 फीसदी सालाना है। बल्क डिपॉजिट के मामले में इसी अवधि में ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पर रेगुलर एफडी के मामले में 7.25 फीसदी और नॉन-कॉलेबल एफडी पर 7.40 फीसदी सालाना है।
जाने लें बैंक की फीचर्स व शर्तों के बारे में
- डीसीबी सुरक्षा एफडी को मिनिमम 10000 रुपये से खुलवाया जा सकता है।
- बता दें कि डीसीबी सुरक्षा एफडी के तहत 18 साल से लेकर 54 साल तक का व्यक्ति अकाउंट खुलवा सकता है। 55 साल की उम्र से ज्यादा का व्यक्ति यह एफडी नहीं खुलवा सकता।
- अगर कोई सुरक्षा एफडी को मैच्योरिटी से पहले बंद करना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है। ऐसे में फ्री इंश्योरेंस प्रीमैच्योर क्लोजर वाली तारीख से ही बंद हो जाएगा।
- एफडी होल्डर की मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी पॉलिसी के नियम व शर्तों के तहत तुरंत प्रभाव से लाइफ इंश्योरेंस क्लेम कर सकता है।
- डिपॉजिट अमाउंट को लेकर नॉमिनी के पास विकल्प रहेगा कि या तो वह इसे एक तय ब्याज दर पर प्रीमैच्योरिली बंद कर दे या फिर मैच्योरिटी तक चालू रखे।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर डीसीबी सुरक्षा एफडी ज्वॉइंट में खोली गई है तो केवल फर्स्ट होल्डर को फ्री इंश्योरेंस कवर का लाभ मिलेगा।
- नॉमिनी एफडी और इंश्योरेंस पॉलिसी दोनों के लिए एक ही होना चाहिए।
- इंश्योरेंस कवर एफडी के रिन्यू होने के साथ रिन्यू नहीं होगा।
- इंश्योरेंस कवर के लिए कोई मेडिकल टेस्ट नहीं कराना होगा।
- इंश्योरेंस कवर प्रदान करने के लिए बैंक ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से टाई अप किया है।
एलआईसी : क्रेडिट कार्ड वालों को दी बड़ी छूट, जानें फायदे ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
