Free airport lounge access credit cards: अगर आप अक्सर ट्रैवल करते हैं, तो ऐसे क्रेडिट कार्ड का यूज करने की सलाह दी जाती है जो आपको फ्लाइट टिकट या होटल बुक करने पर कुछ कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स देता हो। इन लाभों के अलावा कुछ क्रेडिट कार्ड घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के लाउंज में फ्री में पहुच भी देते हैं।

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह पहुंच अधिकतम सीमा के अंदर है। आज हम आपको ऐसे 6 कार्ड के बारे में बताएंगे जो डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर में लाउंज में पहुंच देंगे।
कुछ क्रेडिट कार्ड भारत में अक्सर यात्रा करने वालों को बिना किसी न्यूनतम खर्च की शर्त के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज में फ्री पहुंच देते हैं। ये कार्ड अक्सर यात्रा करने वालों और कभी-कभार यात्रा करने वालों, दोनों के लिए महत्वपूर्ण यात्रा लाभ देते हैं, हालांकि इनका वार्षिक शुल्क अलग-अलग होता है।
ये क्रेडिट कार्ड जो एयरपोर्ट लाउंज तक पहुंच देते हैं
कोटक महिंद्रा बैंक सॉलिटेयर क्रेडिट कार्ड (Kotak Mahindra Bank Solitaire Credit Card)- कोटक महिंद्रा बैंक का यह कार्ड कार्डधारक और ऐड-ऑन कार्ड सदस्यों को दुनिया भर में असीमित लाउंज पहुंच देता है। यह कार्ड आईटीसी, एलिवास और अलाया में तीसरी रात फ्री या दूसरी रात पर 50 प्रतिशत की छूट जैसे विशेष ऑफर भी देता है।
एचडीएफसी इनफिनिया क्रेडिट कार्ड (मेटल एडिशन) (HDFC Infinia Credit Card)- एचडीएफसी बैंक का यह क्रेडिट कार्ड प्राइमरी और ऐड-ऑन सदस्यों को दुनिया भर में अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज तक पहुंच देता है।
आईसीआईसीआई बैंक एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट कार्ड (ICICI Bank Emeralde Private Metal Credit Card)- आईसीआईसीआई बैंक का यह कार्ड प्राथमिक और प्लस कार्ड सदस्यों, दोनों के लिए असीमित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज तक पहुंच देता है। यह कार्ड प्राइमरी और प्लस कार्ड सदस्यों, दोनों के लिए असीमित घरेलू एयरपोर्ट लाउंज तक पहुंच भी देता है। इसके अलावा यह कार्ड एपिक्योर प्लस सदस्यता और ईजीडाइनर प्राइम सदस्यता भी देता है।
एक्सिस बैंक एटलस क्रेडिट कार्ड (Axis Bank Atlas Credit Card)- Axis बैंक का यह कार्ड प्राइमरी कार्डधारकों के साथ-साथ उनके साथ आने वाले मेहमानों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लाउंज में विशेष पहुंच देता है। सभी एलिजिबिल लाउंज एक्सिस बैंक लाउंज कार्यक्रम का हिस्सा हैं।
एसबीआई कार्ड प्राइम (SBI Card Prime)- SBI कार्ड का यह कार्ड भारत के बाहर अंतर्राष्ट्रीय प्रायोरिटी पास लाउंज में प्रति कैलेंडर वर्ष चार फ्री विजिट (प्रति तिमाही अधिकतम दो विजिट) देता है। यह कार्ड भारत में घरेलू लाउंज में प्रति वर्ष आठ फ्री विजिट (प्रति तिमाही अधिकतम दो विजिट) भी देता है।
इंडसइंड बैंक टाइगर क्रेडिट कार्ड (Indusind Bank Tiger Credit Card)- यह कार्ड प्रायोरिटी पास के माध्यम से एक तिमाही में दो फ्री घरेलू लाउंज और एक वर्ष में दो फ्री अंतर्राष्ट्रीय लाउंज एक्सेस देता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications