फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) रिटर्न कमाने के लिहाज से लोगों की पसंद में सबसे ऊपर है। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने में जोखिम भी कम है।
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) रिटर्न कमाने के लिहाज से लोगों की पसंद में सबसे ऊपर है। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने में जोखिम भी कम है। एफडी मैच्योर होने के वक्त आपको पहले से तय दर से रिटर्न मिलता है। वहीं अगर आप लंबे समय के लिए बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश नहीं करना चाहते हैं तो बैंक छोटी अवधियों के लिए भी बैंक एफडी ऑफर करते हैं। आप चाहें तो 6 माह की एफडी को चुन सकते हैं।

बता दें कि हर बैंक 6 माह की एफडी का विकल्प उपलब्ध कराता है। अगर आप बड़े बैंकों में विश्वास रखते हैं और उन्हें सेविंग्स के लिए सुरक्षित मानते हैं तो एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में 6 माह की एफडी पर 4.55 फीसदी सालाना तक की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। बता दें कि सबसे ज्यादा ब्याज पंजाब नेशनल बैंक दे रहा है। ऐसे में अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि किस बैंक में एफडी करने पर आपको कितना ब्याज मिलेगा, तो हम इस बारे में आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
पीएनबी ब्याज दर
- पंजाब नेशनल बैंक में 6 माह की कॉलेबल एफडी के मामले में 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर 4.50 फीसदी सालाना है।
- जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह 5.25 फीसदी है।
- 2 से 10 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दर 3.25 फीसदी सालाना है।
- पीएनबी उत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम नॉन कॉलेबल के मामले में 15 लाख से ज्यादा लेकिन 2 करोड़ से कम की 6 माह की एफडी पर ब्याज दर 4.55 फीसदी सालाना है।
- 2 करोड़ से 10 करोड़ तक की एफडी पर ब्याज दर 3.30 फीसदी सालाना है।
एसबीआई ब्याज दर
- एसबीआई 2 करोड़ रुपये से कम की 6 माह की एफडी पर सालाना ब्याज दर 4.40 फीसदी है।
- जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 4.90 फीसदी है।
- वहीं 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की एफडी पर 6 माह के लिए ब्याज दर 2.90 फीसदी सालाना और सीनियर सिटीजन के लिए 3.40 फीसदी सालाना है।
एचडीएफसी बैंक ब्याज दर
- एचडीएफसी बैंक में 2 करोड़ रुपये से कम की 6 माह की एफडी पर ब्याज दर 4.10 फीसदी सालाना और सीनियर सिटीजन के लिए 4.60 फीसदी सालाना है।
- वहीं 2 करोड़ से ज्यादा और 5 करोड़ से कम की एफडी के लिए ब्याज दर 3.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 4 फीसदी सालाना है।
- विदड्रॉएबल एफडी के मामले में 5 करोड़ से ज्यादा लेकिन 5.25 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दर 3.50 फीसदी, 5.25 करोड़ से लेकर 5.50 करोड़ से कम की एफडी पर 3 फीसदी, 5.50 करोड़ से लेकर 24.75 करोड़ से कम की एफडी पर 3.50 फीसदी, 24.75 करोड़ से लेकर 25 करोड़ से कम की एफडी पर 3 फीसदी और 25 करोड़ से लेकर 200 करोड़ तक की एफडी पर 3.50 फीसदी सालाना है।
- नॉन विदड्रॉएबल 5 करोड़ से लेकर 200 करोड़ रुपये तक की 6 माह की एफडी पर ब्याज दर 3.60 फीसदी सालाना है।
आईसीआईसीआई बैंक ब्याज दर
- आईसीआईसीआई बैंक में प्रीमैच्योर विदड्रॉअल फैसिलिटी वाली 2 करोड़ से कम की 6 माह की एफडी पर ब्याज दर 4.25 फीसदी सालाना है।
- सीनियर सिटीजन के लिए यह 4.75 फीसदी है. 2 करोड़ से ज्यादा और 5 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दर 3.50 फीसदी सालाना है।
- वहीं 5 करोड़ से लेकर 5.10 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दर 3 फीसदी, 5.10 करोड़ से लेकर 24.90 करोड़ से कम की एफडी पर 3.50 फीसदी, 24.90 करोड़ से लेकर 25 करोड़ से कम की एफडी पर 3 फीसदी और 25 करोड़ से लेकर 500 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दर 3.50 फीसदी सालाना है।
- वहीं बिना प्रीमैच्योर विदड्रॉअल फैसिलिटी वाली एफडी के मामले में 2 करोड़ से लेकर 500 करोड़ तक की 6 माह की एफडी पर ब्याज दर 3.60 फीसदी सालाना है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications