नयी दिल्ली। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कोई व्यक्ति जितना कमाता है लगभग उतना ही खर्च कर देता है। सेविंग और निवेश के जरिए लोग अपनी जमा पूंजी बढ़ाने की कोशिश करते हैं। मगर अकसर उतना बेनेफिट नहीं ले पाते, जितना वो पाना चाहते हैं। इसके लिए जरूरी है फाइनेंशियल प्लानिंग और कुछ खास टिप्स। फाइनेंशियल प्लानिंग के तहत आपको अपने टार्गेट, रिटर्न रेट, निवेश की अवधि, बचत, खर्चे और इमरजेंसी फंड को भी ध्यान में रखना होता है। जरूरी नहीं कि निवेश के जरिए आप उतना पैसा कमा पाएं जितनी आपकी जरूरत हो। इसके लिए आपको फाइनेंशिल प्लानिंग और सलाहकारों से एडवाइज लेने की जरूरत होगी। अगर आप अपने निवेश और बचत के सहारे अपनी पूंजी में ज्यादा बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो यहां बताए जाने वाले टिप्स जरूर अपनाएं। लंबे समय में आपको इन टिप्स से अपनी पूंजी बढ़ाने में जरूर मदद मिलेगी।
फाइनेंशियल प्लानिंग है पहला कदम
जैसा ऊपर बताया है कि पैसों के मामले में फाइनेंशियल प्लानिंग सबसे अधिक जरूरी है। सबसे पहले फाइनेंशियल प्लानिंग करें। अकसर लोगों को ये समझ नहीं आता कि कहां पैसा खर्च किया जाए और कहां नहीं। आपको अपने रिटायरमेंट, बच्चों की एजुकेशन, इक्विटी पोर्टफोलियो और बाकी निवेश के लिए टार्गेट बनाने होंगे। इसके बाद ध्यान दें कि कहां निवेश किया जाए, कहां से पैसा बचाया जाए और कहां खर्च किया जाए। हमेशा ध्यान रखें कि निवेश जरूर जारी रखें और बीमा जैसी जरूरत पर खर्च करने से न कतराएं। एक्सपर्ट निवेश को भी जरूरी चीज मानने की सलाह देते हैं।
ज्यादा महंगे लोन कभी न रखें
लोन लेना कोई बुरी बात नहीं है। जरूरत के समय अकसर आपको लोन की जरूरत पड़ सकती है। मगर ध्यान रहे कि महंगे, अधिक ब्याज दर वाले और ज्यादा लागत वाले लोन को सबसे पहले निपटाएं। बल्कि कोशिश करें कि ज्यादा लागत वाले लोन न लें। अधिक लागत या ब्याज दर वाले लोन आपकी पूंजी को कम करने और निवेश पर रिटर्न को कम करने का करेंगे। अधिक लागत वाले लोन में पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के बिल आदि शामिल हैं। इन पर ज्यादा पैसा बर्बाद न करें।
इक्विटी में निवेश है जरूरी
निवेश के लिए ऑप्शन चुनने की बात जब आती है तो एक्सपर्ट किसी एक जगह नहीं बल्कि अपना पोर्टफोलियो बना कर अलग-अलग ऑप्शंस में निवेश करने की सलाह देते हैं। इनमें इक्विटी यानी शेयर बाजार को भी शामिल करने की सलाह दी जाती है। दरअसल बचत योजना या एफडी जैसे स्कीम आपको निश्चित रिटर्न देते हैं, जो महंगाई को पछाड़ने में नाकामयाब हो सकते हैं। मगर इक्विटी ही एक ऐसा ऑप्शन है जो महंगाई दर को पछाड़ सकता है। बाकी स्कीम पर मिलने वाला रिटर्न वास्तव में महंगाई दर को हटाने के बाद कम हो जाता है।
निवेश के लिए लें सलाह
कहीं भी निवेश करने के लिए आपको खास जानकारी चाहिए। अगर आपके पास वो खास जानकारी नहीं है तो किसी सलाहकार या एक्सपर्ट से सलाह लें। इसमें आप ब्रोकिंग फर्म की भी सलाह ले सकते हैं। आप इनके साथ अपने टार्गेट और निवेश अवधि पर बात करके बेस्ट निवेश ऑप्शन चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 05 अप्रैल, 2026 - अस्थिरता का लाभ उठाएं और अपने नकद को सुरक्षित रखें

आज का Financial Raashifal: 06 अप्रैल, 2026 - अनुशासित रणनीति से अल्पकालिक लाभ उठाएं

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications