नई दिल्ली। घटती हुई ब्याज दरों के बीच आज से भारत सरकार फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड लेकर आई है। इसमें निवेश करने वालों को 7.15 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। इसके अलावा यह ब्याज प्रत्येक छह माह पर निवेशक के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। ऐसे में जो लोग ब्याज के भरोसा अपना खर्च चला रहे हैं, उनके लिए भी अच्छा मौका है। भारत सरकार का बांड होने के कारण निवेश किए पैसों की सुरक्षा की पूरी गारंटी है, साथ ही बहुत अच्छा ब्याज पाने का मौका भी। इस बांड को कोई भी भारतीय नागरिक खरीद सकता है। इस वक्त भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में अधिकतम 6 फीसदी के आसपास ही ब्याज मिल रहा है। ऐसे में उससे भी ज्यादा ब्याज पाने का आज से मौका मिल रहा है।
न्यूनतम कितना करना होगा निवेश
देश में रहने वाला कोई भी नागरिक और एसयूएफ इसमें पैसा लगा सकते हैं। हालांकि एनआरआई इस बांड को नहीं खरीद सकते हैं। इस बांड में 7 साल के लिए पैसा लगाना होता है और न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश जरूरी है। हालांकि इसके बाद 1000 रुपये के मल्टीपल में कितना भी निवेश किया जा सकता है। लेकिन अगर निवेशक इस बांड को नकदी में खरीदते हैं तो अधिकतम निवेश की सीमा 20 हजार रुपये रहेगी।
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड पर कितना मिलेगा ब्याज
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड पर इस वक्त भारत सरकार ने 7.15 फीसदी देना तय किया है। लेकिन यह फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड है, यानी इनका ब्याज हर 6 माह पर बदल सकता है। सरकार 1 जनवरी और 1 जुलाई को इन ब्याज दरों की समीक्षाा के बाद इसे लागू करेगी। फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड का ब्याज दरअसल कूपन का रेट प्रचलित नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी की ब्याज दर से जुड़ा होगा। यानी यह ब्याज हरदम एनएससी रेट से 35 बेसिस प्वाइंट अधिक रहेगा। इस बांड पर अब 1 जनवरी 2021 को एसएससी के ब्याज दरों के हिसाब से फिर से बदला जाएगा।
हर 6 महीने पर दिया जाएगा ब्याज
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड का ब्याज हर 6 माह पर निवेशक के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। यह ब्याज प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को दिया जाएगा। लेकिन इस फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड पर मिलने वाले ब्याज पर लोगों को टैक्स देना होगा। इस बांड पर मिलने वाले ब्याज से होने वाली कमाई पर नियमानुसार इनकम टैक्स देना होगा। यानी अगर आपकी इस ब्याज के साथ कुल कमाई टैक्स देने लायक होगी तो इस पर टैक्स देना होगा, नहीं तो टैक्स नहीं देना होगा। इस बांड के ब्याज पर टीडीएस लगेगा, लेकिन योग्य निवेशकों के पास 15जी/एच जमा कराने का विकल्प होगा।
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड कैसे खरीदें
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड किसी भी सरकारी बैंक के खरीदा जा सकता है। इनके अलावा आईडीबीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक से भी इसे खरीदा जा सकता है। यह बांड केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में ही जारी किए जाएंगे। फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड खरीदते ही यह निवेशक के बांड लेजर अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे।
कितने दिनों के बाद इसे बेचा जा सकता है
फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड सेकेंड्री मार्केट में ट्रेड नहीं किये जा सकते हैं। इसलिए केवल परिपक्वता के समय ही इन्हें कैश कराया जा सकता है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नियम उदार रखे गए हैं। वरिष्ठ नागरिक परिपक्वता से पहले भी फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड से पैसा निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications