नयी दिल्ली। निवेश करने से आपकी पूंजी बढ़ती है। ये आपके ऊपर है कि आप निवेश कहां करते हैं। कुछ ऑप्शन ऐसे हैं, जिनमें थोड़ा या बहुत जोखिम है। इनमें म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार शामिल हैं। मगर बढ़िया रिटर्न भी आपको यहीं से मिल सकता है। इसी तरह कुछ ऑप्शन ऐसे हैं, जिनमें जोखिम नहीं है। मगर ऐसे ऑप्शन कम रिटर्न ही पाते हैं। इनमें एफडी जैसे विकल्प शामिल हैं। इसी तरह निवेश प्लानिंग को दो तरीकों में बांटा जा सकता है। एक तरीका है निवेश के जरिए लंबे समय में एक बड़ा फंड बनाने का। दूसरा तरीका है फिक्स्ड इनकम प्राप्त करने का। इसमें फौरन या कुछ समय आपको हर महीने कुछ रकम मिलती है। यहां हम आपको फिक्स्ड इनकम के ही तीन बेस्ट ऑप्शन बताएंगे। इनसे आपको गारंटीड इनकम मिलेगी।
फिक्स्ड इनकम ऑप्शन के फायदे
- आपको ब्याज के रूप में लगातार इनकम मिलती रहती है
- इससे आपको इंफ्लेशन (महंगाई) से मुकाबले करने में आसानी मिलती है
- फिक्स्ड इनकम ऑप्शन के जरिए आप अपने निवेश फंड्स में डाइवर्सिफिकेशन ला सकते हैं
क्युमुलेटिव कंपनी डिपॉजिट्स
सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की कंपनियां क्युमुलेटिव कंपनी डिपॉजिट्स ऑप्शन ऑफर करती हैं। इनमें बढ़िया ब्याज दर ऑफर की जाती है। जैसे कि श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस में 5 साल की एफडी पर 8.09 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागिरकों को ये कंपनी 0.4 फीसदी अधिक ब्याज देती है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में 5 साल की एफडी पर 6.7 फीसदी ब्याज मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों को ये कंपनी 0.25 फीसदी अधिक ब्याज देती है।
जानिए अन्य दो कंपनियों की ब्याज दर
श्रीराम ट्रांसपोर्ट में 5 साल की एफडी पर 8.09 फीसदी ब्याज मिलता है। मगर वरिष्ठ नागरिकों को 0.4 फीसदी ब्याज अधिक मिलेगा। इसी तरह बजाज फाइनेंस में 5 साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाता है। क्युमुलेटिव कंपनी डिपॉजिट्स के अलावा दो अन्य ऑप्शनों के बारे में जानते हैं।
जीरो कूपन बॉन्ड्स
ये बॉन्ड्स आपको फेस वैल्यू के मुकाबले काफी तगड़ी छूट पर मिलेंगे। मगर इनके रिडम्पशन और मैच्योरिटी पर आपको फेस वैल्यू मिलेगा। यही आपका रिटर्न होता है। यहां निवेशकों को ब्याज नहीं मिलता। खरीदे गये और बेचे गए मूल्य के बीच का अंतर ही निवेशक का फायदा होता है। ये निवेश का एक आसान विकल्प है क्योंकि इन्हें बहुत अधिक निगरानी की आवश्यकता नहीं है। आप इन्हें बच्चों की शिक्षा या शादी के लिए खरीद कर भी रख सकते हैं। ये उन निवेशकों के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं, जो एक निश्चित अवधि के बाद एक बड़ी राशि चाहते हैं। किसी अन्य लंबे समय वाले लक्ष्य के लिए इन बॉन्ड में निवेश करना बेहतर रहेगा। डेब्ट इंस्ट्रूमेंट होने के कारण इनमें जोखिम नहीं है।
टैक्स फ्री बॉन्ड
टैक्स फ्री बॉन्ड भी सुरक्षित निवेश ऑप्शन है। ये टैक्स फ्री भी हैं। रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन, हुडको और कुछ अन्य सरकारी कंपनियां अपने बॉन्ड इश्यू लाती हैं। इनमें 8 फीसदी या इससे अधिक वार्षिक ब्याज मिलता है। टैक्स फ्री बॉन्ड पर बेहतर रिटर्न मिलता है। निवेशक टैक्स फ्री बॉन्ड में 5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications