Fixed Deposit Interest Rate: जब बात सुरक्षित निवेश की आती है तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। FD में निवेश करने के कई फायदे हैं। अगर आपको पैसों की जरूरत पड़ती है तो आप FD पर लोन ले सकते हैं। इसके अलावा सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको निवेश की शुरुआत में ही बता दिया जाता है कि मैच्योरिटी पर आपको कितना फायदा होगा। सिर्फ यही नहीं, इसमें कोई जोखिम भी आपको नहीं उठाना पड़ता है। अगस्त के महीने में कई बैंक स्पेशल एफडी ऑफर कर रहे हैं। कई बैंकों ने अपने एफडी रेट रिवाइज किए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से बैंक में आपको एफडी पर ज्यादा ब्याद मिलेगा।

RBL की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट
आरबीएल बैंक ने जो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान लॉन्च किया है, उसे विजय फिक्स्ड डिपॉजिट का नाम दिया है। इसके तहत 3 करोड़ रुपये तक निवेश किए जा सकते हैं और इस एफडी स्कीम के तहत आपको 500 दिन की अवधि के लिए एफडी करानी होती है। इसमें सीनियर सिटीजन यानी 60 साल से अधिक की उम्र के लोगों को ब्याज 8.60 प्रतिशत तक दिया जा रहा है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से अधिक की उम्र के लोगों को 8.85 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
आईडीबीआई बैंक की एफडी
आईडीबीआई बैंक की तरफ से स्पेशल एफडी की दरों को में बदलाव किया गया है। इस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को 300 दिनों की एफडी पर 7.55 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, आम जनता को बैंक 300 दिन में मेच्योर होने वाली Utsav FD पर 7.05 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 700 दिन की Utsav FD पर बैंक 7.20 फीसदी ब्याज मिलेगा और वरिष्ठ नागरिकों को इसके तहत 7.70 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
फेडरल बैंक की स्पेशल एफडी
इसके तहत 3 अवधियों के लिए खास ब्याज ऑफर किया जाएगा। 400 दिन की अवधि पर 7.35 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं 777 दिन और 50 महीने की अवधि पर 7.40 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी
बैंक ऑफ बड़ौदा की मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम को दो अवधियों के लिए ऑफर किया जा रहा है। इसमें 399 दिन की अवधि पर बैंक 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है, जबकि 333 दिन की अवधि पर बैंक की तरफ से 7.15 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इस बैंक की एडवांटेड फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत कम से कम 1 करोड़ रुपये और अधिक से अधिक 3 करोड़ रुपये तक की एफडी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
