Fixed Deposit: पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। इस वजह से निवेशकों की चिंता बढ़ गई, जिससे वे सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में एफडी यानी फिक्स डिपॉजिट, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छा निवेश का ऑप्शन है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो चलिए फटाफट आपको इन बैंकों के बारे में बताते हैं जिनमें आपको 9 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज मिलेगा।

नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक
नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन के लिए 5 करोड़ रुपये से कम की कॉल करने योग्य जमाराशियों पर 546 - 1111 दिन (1 साल 6 महीने 1 दिन - 3 वर्ष 16 दिन) की अवधि पर 9.50% की अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। ये दरें 25 जून, 2024 से प्रभावी हैं।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2 वर्ष से 3 वर्ष की अवधि के लिए 9.10% की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है। ये ब्याज दरें 4 सितंबर, 2024 से लागू होंगी।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1001 दिनों की अवधि पर 9.50% और 701 दिनों की अवधि पर 9.25% की ब्याज दर प्रदान करता है। ये दरें 7 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी हैं।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1001 दिनों की अवधि पर 9.10% और 1500 दिनों की अवधि पर 9.25% की ब्याज दर प्रदान करता है। ये दरें 7 जून, 2024 से लागू हैं।
एफडी में निवेश करने के फायदे
निवेश के लिए बैंक अलग-अलग अवधि वाली एफडी स्कीम ऑफर करते हैं. कुछ बैंक की स्कीम मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने की सुविधा देते हैं। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स सेविंग एफडी पर एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये की टैक्स में छूट मिलती है।
सीनियर सिटिजन को ही टैक्स सेविंग स्कीम पर IT एक्ट 80TTB सेक्शन के तहत टैक्स-डिडक्शन का लाभ मिलता है. ये सेक्शन सीनियर सीटिजन को बैंक और पोस्टऑफिस, दोनों में जमा रकम (एफडी सहित) पर मिले ब्याज पर अधिकतम 50,000 रुपये तक टैक्स बेनिफिट मिलता है।
बहुत सारे बैंक अपने निवेशकों को एफडी पर सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड और ओवरड्रॉफ्ट जैसी सुविधाएं ऑफर करते हैं। लोन अगेंस्ट एफडी ओवरड्रॉफ्ट के रुप में ही दिया जाता है जो फाइनेंशियल इमरजेंसी के समय वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यानी एफडी पर लिए गए लोन की राशि को आप आसानी किस्तों के माध्यम से चुका सकते हैं और इस दौरान आपकी FD तब तक सुरक्षित रहती है, जबकि की आपकी ओर से लोन का पूरा भुगतान नहीं होता है।
इतना ही नहीं, बैंक द्वारा TDS काटे जाने से एफडी निवेशकों की टैक्स देनदारी खत्म नहीं होती है. जहां टीडीएस 10% की दर से काटा जाता है (20% जिन्होंने पैन कार्ड जमा नहीं किया है) वहीं, टैक्स एफडी से मिले ब्याज आय पर टैक्स निवेशक के टैक्स स्लैब के हिसाब से लगाया जाता है।
निवेशकों को हाई इंटरेस्ट देने वाले एफडी अवधि को चुनते समय अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए लिक्विडिटी और शॉर्ट टर्म वित्तीय लक्ष्यों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications