Fixed Deposit Interest Rates: किसी भी बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने से पहले ये जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी है कि वह बैंक अपनी एफडी पर अलग-अलग टेन्योर पर कितना ब्याज ऑफर कर रहा है। प्राइवेट से लेकर सरकारी बैंकों तक की एफडी पर इंटरेस्ट रेट चेक करके आप तुलना कर सकते हैं किस बैंक की एफडी में निवेश करने पर आपको ज्यादा फायदा होगा। SBI, एचडीएफसी बैंक, ICICI बैंक की एफडी में ग्राहकों को कितना ब्याज ऑफर किया जा रहा है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

एसबीआई बैंक दे रहा है एफडी पर इतना ब्याज (Latest FD rates)
SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में सामान्य नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दर 3.5% से 6.9% ऑफर कर रहा है। ये दरें 7 दिन से 10 सालों तक के एफडी निवेश पर ऑफर की जा रही है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए एफडी पर 4.00% से 7.50% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है जोकि 7 दिन से 10 सालों तक के एफडी निवेश पर लागू होगा। हर अवधि के लिए निर्धारित ब्याज दर चेक करने के लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
ICICI Bank का लेटेस्ट एफडी रेट्स
ICICI बैंक आम नागरिकों को 7 से 45 दिनों की अवधि की एफडी पर 3% ऑफर कर रहा है और सीनियर सिटीजन को 3.50% का ब्याज दर दे रहा है। इसके अलावा आम नागरिकों को 46 दिनों से 90 दिनों की अवधि के लिए 4.25% का ब्याज ऑफर कर रहे हैं और सीनियर सिटीजन को 4.75% का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। इसके अलावा आम नागरिकों को 91 से 184 दिनों के लिए 4.75% का ब्याज दे रहा है और सीनियर सिटीजन को 5.25% का ब्याज दे रहा है। इन समय अवधि के अलावा बैंक ने अलग-अलग टेन्योर के लिए भी ब्याज दर निर्धारित की हुई है जो आप बैंक की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
HDFC Bank की लेटेस्ट ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक के द्वारा अलग-अलग टेन्योर पर ब्याज दर अलग तय की गई है। आम नागिरकों को बैंक 1 साल के लिए 6.60% ब्याज दर तय की गई है। इसके अलावा 2 साल के लिए 6.70% का ब्याज तय किया गया है और 3 साल के लिए 6.90% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 4 साल के लिए 6.75% इंटरेस्ट एफडी पर ऑफर किया जा रहा है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications