Gold का जानिए ऑल टाइम हाई रेट, फिर करें खरीदारी का फैसला

All time high rate of gold and silver: देश में शायद ही ऐसा कोई होगा, जो गोल्ड न खरीदता हो। लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि देश में सोने और चांदी का ऑल टाइम हाई रेट क्या रहा है। अगर आप भी नहीं जानते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

हालांकि देश में सोने का इतिहास उतना ही पुराना है, जितना यह देश। ऐसे में अगर आप चाहें तो यहां पर आजादी से लेकर अभी तक का सोने के रेट की हिस्ट्री भी बताई जा रही है। सोने के रेट की हिस्ट्री जानना इसलिए भी जरूरी है कि इससे पता चलता है कि सोना में निवेश कैसे तेजी से बढ़ता है। ऐसे में आइये पहले जानते हैं कि जानकार 2023 में सोने का कहां तक जाने का अनुमान बता रहे हैं, फिर सोने का ऑल टाइम हाई रेट जानते हैं। इसके बाद 1947 से लेकर 2023 तक हर साल सोने का औसत रेट क्या रहा है, उसे जानते हैं।

all-time-high-rate-of-gold

एंजल वन के उपाध्याक्ष प्रथमेश माल्या के अनुसार सोने का रेट 2023 में 68,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। वहीं अगर सोना 57,000 रुपये से लेकर 58,000 रुपये के स्तर तक आ जाए, तो खरीदना काफी फायदेमंद हो सकता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार भी 2023 में सोने में कुल मिलाकर तेजी का रुख है। ऐसे में घरेलू बाजार में मध्यम अवधि में सोने की कीमतें 65,000 रुपये के स्तर से ऊपर पहुंच सकती हैं।

वहीं रेलिगेयर ब्रोकिंग के शोध उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा का भी सोने पर पॉजिटिव रुझान है। इनके अनुसार मध्यम से दीर्घकालिक समय में घरेलू बाजार में सोना पहले 62,600 रुपये और फिर 68,150 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर दिखा सकता है।

जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट

वहीं इस वक्त सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2,212 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 2274 रुपये नीचे बिक रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।

जानिए 1947 से अभी तक सोने के रेट की हिस्ट्री

  • 1947 में सोने का रेट 88.62 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1948 में सोने का रेट 95.87 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1949 में सोने का रेट 94.17 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1950 में सोने का रेट 99.18 रुपये प्रति दस ग्राम

जानिए 1951 से लेकर 1960 तक गोल्ड का क्या रेट था

  • 1951 में सोने का रेट 98.05 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1952 में सोने का रेट 76.81 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1953 में सोने का रेट 73.06 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1954 में सोने का रेट 77.75 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1955 में सोने का रेट 79.18 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1956 में सोने का रेट 90.81 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1957 में सोने का रेट 90.62 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1958 में सोने का रेट 95.38 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1960 में सोने का रेट 111.87 रुपये प्रति दस ग्राम

जानिए 1961 से लेकर 1970 तक गोल्ड का क्या रेट था

  • 1961 में सोने का रेट 119.35 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1962 में सोने का रेट 119.75 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1963 में सोने का रेट 97 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1964 में सोने का रेट 63.25 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1965 में सोने का रेट 71.75 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1966 में सोने का रेट 83.75 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1967 में सोने का रेट 102.50 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1968 में सोने का रेट 162.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1969 में सोने का रेट 176.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1970 में सोने का रेट 184.00 रुपये प्रति दस ग्राम

यह भी पढ़ें: किसी भी शेयर का सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

जानिए 1971 से लेकर 1980 तक गोल्ड का क्या रेट था

  • 1971 में सोने का रेट 193.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1972 में सोने का रेट 202.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1973 में सोने का रेट 278.50 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1974 में सोने का रेट 506.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1975 में सोने का रेट 540.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1976 में सोने का रेट 432.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1977 में सोने का रेट 486.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1978 में सोने का रेट 685.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1979 में सोने का रेट 937.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1980 में सोने का रेट 1,330.00 रुपये प्रति दस ग्राम

जानिए 1981 से लेकर 1990 तक गोल्ड का क्या रेट था

  • 1981 में सोने का रेट 1,800.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1982 में सोने का रेट 1,645.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1983 में सोने का रेट 1,800.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1984 में सोने का रेट 1,970.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1985 में सोने का रेट 2,130.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1986 में सोने का रेट 2,140.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1987 में सोने का रेट 2,570.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1988 में सोने का रेट 3,130.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1989 में सोने का रेट 3,140.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1990 में सोने का रेट 3,200.00 रुपये प्रति दस ग्राम

जानिए 1991 से लेकर 2000 तक गोल्ड का क्या रेट था

  • 1991 में सोने का रेट 3,466.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1992 में सोने का रेट 4,334.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1993 में सोने का रेट 4,140.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1994 में सोने का रेट 4,598.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1995 में सोने का रेट 4,680.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1996 में सोने का रेट 5,160.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1997 में सोने का रेट 4,725.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1998 में सोने का रेट 4,045.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 1999 में सोने का रेट 4,234.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2000 में सोने का रेट 4,400.00 रुपये प्रति दस ग्राम

जानिए 2001 से लेकर 2010 तक गोल्ड का क्या रेट था

  • 2001 में सोने का रेट 4,300.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2002 में सोने का रेट 4,990.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2003 में सोने का रेट 5,600.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2004 में सोने का रेट 5,850.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2005 में सोने का रेट 7,000.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2007 में सोने का रेट 10,800.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2008 में सोने का रेट 12,500.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2009 में सोने का रेट 14,500.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2010 में सोने का रेट 18,500.00 रुपये प्रति दस ग्राम

जानिए 2011 से लेकर 2020 तक गोल्ड का क्या रेट था

  • 2011 में सोने का रेट 26,400.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2012 में सोने का रेट 31,050.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2013 में सोने का रेट 29,600.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2014 में सोने का रेट 28,006.50 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2015 में सोने का रेट 26,343.50 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2016 में सोने का रेट 28,623.50 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2017 में सोने का रेट 29,667.50 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2018 में सोने का रेट 31,438.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2019 में सोने का रेट 35,220.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2020 में सोने का रेट 48,651.00 रुपये प्रति दस ग्राम

जानिए 2021 से लेकर अभी तक क्या है गोल्ड रेट

  • 2021 में सोने का रेट 48,720.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2022 में सोने का रेट 52,670.00 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 2023 में सोने का रेट 62,035.00 रुपये प्रति दस ग्राम

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+