Financial Resolutions for 2024: कुछ ही दिन में साल 2024 की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में लोग अलग-अलग रेजोल्यूशन लेते हैं। अगर आप एक रेजोल्यूशन ले और उसे फॉलो करें तो आपका काफी फायदा हो सकता है। आपको बताते चलें कि अगर आप साल 2024 में अपने फाइनेंशियल कंडीशन यानी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अगर कुछ करते हैं, तो इसका फायदा आपको आजीवन मिलेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक बार अगर अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग की आदत पड़ गई, तो उससे पैसे भी बचते हैं और आप आने वाले समय में अपने पैसों को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
साथ ही अगर अचानक कोई बड़ा खर्च आ जाए तो भी उससे बड़ी आसानी से निपट सकते हैं। आइए आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप इस नए साल से अपनी वित्तीय आदतों को सुधारने के लिए कर सकते हैं।

जरूर से ज्यादा खर्चों से बचें
लोगों की आदत होती है कि अक्सर जितना कमाते हैं उतने पैसे उड़ा देते हैं। ऐसे में अचानक कभी जरुरत पड़ जाए तो आपको दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ता है। इसीलिए आपको सबसे पहले फालतू के खर्चों को काम करके पैसे बचाने की आदत डालनी चाहिए। एक बार पैसे बचाने की आदत पड़ जाएगी तो आप धीरे-धीरे उस पैसे को सेव और फिर इन्वेस्ट करके अपने अमाउंट को काफी ज्यादा बचा सकते हैं। इसके लिए आप आप अपनी कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा उस काम पर खर्च करें जो परिवार के लिए जरूरी है। बाकी बचे 30 प्रतिशत को आप अपने शौक पूरा करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही अपनी सैलरी के 20 प्रतिशत हिस्से को बचा कर रखना बहुत जरूरी है।
बीमा करवाना भी है जरूरी
बीमा आपके जीवन को सुरक्षा प्रदान करता है और अचानक आने वाली फाइनेंशियल प्रॉबलम में आपकी मदद करता है। आपके पास मेडिकल और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस होना तो बिल्कुल जरूरी है, क्योंकि अगर कभी दुर्घटना हो जाती है या आप बीमार पड़ जाते हैं, तो परिवार के ऊपर आर्थिक संकट नहीं आता है। इस तरह की सभी दिक्कतों से बचने के लिए आपको अपना और परिवार के सदस्यों का इंश्योरेंस जरूर करवाना चाहिए।
हमेशा रखें अपने पास बैकअप फंड
बैकअप फंड को इमरजेंसी फंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पैसा तब इस्तेमाल किया जाना चाहिए जब आपको अचानक किसी बहुत ही विशेष या जरूरी स्थिति का सामना करना पड़ जाए। अगर आपने इमरजेंसी फंड के लिए सेविंग कर रखी है, तो अचानक आने वाली दिक्कत का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा। अगर आप नए साल 2024 से थोड़े-थोड़े पैसे इमरजेंसी फंड के लिए रखते हैं, तो धीरे-धीरे यह आपकी आदत बनती जाएगी और आगे चलकर आपके पास एक अच्छी खासी रकम भी तैयार हो जाएगी।
इन्वेस्टमेंट है बहुत जरूरी
अगर आपको अपने पैसों को बढ़ाना है, तो इसके लिए सबसे जरूरी इन्वेस्टमेंट है। आपको बताते चलें कि अगर आप 11 से 12 साल के लिए मात्र 5 से 6 हजार रुपए का निवेश हर महीने करते हैं, तो भी आप बड़ी आसानी से लाखों रुपए बना सकते हैं। आप चाहे तो किसी एक्सपर्ट की सलाह से म्युचुअल फंड में भी पैसे लगा सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल गोल्ड भी इन्वेस्टमेंट का एक सुरक्षित माध्यम है, जो आपको मार्केट के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा देता है। अगर आप चाहे तो गवर्नमेंट की किसान विकास पत्र जैसी स्कीम में भी पैसे डाल सकते हैं, जिसमें 10 साल के अंदर आपकी लगाई हुई रकम दो गुनी हो जाती है। ऐसे अगर आप धीरे-धीरे इन्वेस्टमेंट करते रहते हैं, तो 8 से 10 साल के बाद आपके पास एक बेहतरीन पूंजी तैयार होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications