नई दिल्ली। अगर आप चाहते हैं कि आपके पास 5 रुपये हो तो अभी से प्लानिंग बनाकर निवेश शुरू कर दें। देखते देखते आपके पास 5 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। लेकिन प्लानिंग जानने के बाद लोग निवेश से हिचकते हैं। उन्हें डर होता है कि उनका पैसा डूब न जाए। ऐसे में आप बैंक और पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी निवेश बना कर पैसा जमा करना शुरू कर सकते हैं।
आइये जानते हैं 5 लाख रुपये का फंड तैयार करने के 5 तरीके
5 लाख रुपये का फंड 5 तरीके से आप थोड़ा-थोड़ा निवेश करके तैयार कर सकते हैं। बैंक, पोस्ट ऑफिस और म्युचुअल फंड के माध्यम से इस फंड को तैयार किया जा सकता है। इस तीनों जगहों पर निवेश के अलग-अलग फायदे हैं। इनको समझ कर इस निवेश की रणनीति बनाई जा सकती है। इन तीनों जगहों में से बैंक और पोस्ट ऑफिस में फिक्स ब्याज मिलता है, लेकिन म्युचुअल फंड में शेयर बाजार उतार चढ़ाव के आधार पर रिटर्न मिलता है। फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार लोगों को अपन जोखिम लेने की क्षमता के हिसाब से निवेश की प्लानिंग बनानी चाहिए।
बैंक के माध्यम से ऐसे तैयार करें 5 लाख रुपये का फंड तैयार
-बैंक में RD करें
-3000 रुपये महीने की रिकरिंग डिपाजिट यानी आरडी शुरू करें
-इस 10 साल तक चलाएं
-यहां मिलता है 6.25 फीसदी ब्याज
-10 साल में आपके पास होगा 5 लाख रुपये का फंड
आरडी में मिलने वाली सुविधाएं
-एसबीआई में 10 साल के लिए की जा सकती है आरडी
-जरूरत पर जमा के 90 फीसदी के बराबर का लोन या ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलती है
-जरूरत पड़ने पर बीच में पैसा निकालने की भी सुविधा
-बैंक पासबुक भी जारी करता है
पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ऐसे तैयार करें 5 लाख रुपये का फंड
-2800 रुपए महीने की रिकरिंग डिपाजिट या आरडी शुरू करें
-इस आरडी को 10 साल तक चलाएं
-पोस्ट ऑफिस में 5 साल की होती है आरडी। इसे पूरा होते ही दोबारा शुरू कर दें
-यहां मिलता है 7.1 फीसदी ब्याज
-10 साल में आपके पास होगा 5 लाख रुपये का फंड
पोस्ट आफिस आरडी में मिलने वाली सुविधाएं
-नॉमिनेशन की सुविधा।
-एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर की सुविधा
-एक से ज्यादा आरडी अकाउंट खोलने की सुविधा
-एक साथ 6 किस्त एडवांस जमा करने पर रिबेट
-साल में एक जमा का 50 फीसदी तक निकालने की सुविधा
म्युचुअल फंड के माध्यम से ऐसे तैयार करें 5 लाख रुपये का फंड
-2200 रुपये महीने शुरू करें सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप
-इस निवेश को 10 साल तक चलाएं
-यहां मिल सकता है 12 फीसदी तक का रिटर्न
-10 साल में आपके पास होगा 5 लाख रुपये
म्यूचुअल फंड में निवेश पर मिलने वाली सुविधाएं
-यहां पर कभी भी निवेश शुरू कर सकते हैं
-कभी भी पैसा निकालने की सुविधा
-एक बार में पूरा पैसा निकालें या थोड़ा-थोड़ा करके
-कितने भी समय के सिप शुरू की जा सकती है
-बीच में बिना पैसा निकाले भी इसे बंद भी किया जा सकता है
10 साल में अच्छा रिटर्न देने वाले म्युचुअल फंड
-एसबीआई स्मॉल कैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 18.99 फीसदी का रिटर्न।
-इंवेसको इंडिया मिडकैपरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 16.36 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक इमर्ज एक्टरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 15.52 फीसदी का रिटर्न।
-डीएसपी मिडकैपरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 15.44 फीसदी का रिटर्न।
नोट : यह कंपाउंडिड एनुअल ग्रोथ रेट यानी सीएजीआर है, जिसका मतलब होता है कि हर साल मिला रिटर्न। म्यूचुअल फंड के यह आंकड़े 12 फरवरी 2020 तक के अपडेट हैं।
नोट : निवेश सलाह ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एक्सपर्ट्स के द्वारा दी गई हैं। कृपया अपने स्तर पर या अपने एक्सपर्ट्स के जरिए किसी भी तरह की सलाह की जांच कर लें। मार्केट में निवेश के अपने जोखिम हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
