Financial Planning Tips: अगर आपको अपना जीवन सही तरीके से जीना है तो उसके लिए फाइनेंशियल प्लानिंग बहुत जरूरी है। यह आपके अपने फाइनेंस को मैनेज करने के लिए भी बहुत जरूरी है। हालांकि लोग फाइनेंशियल प्लानिंग तो करते हैं लेकिन कई जगहों पर उनसे ऐसी छोटी गलती हो जाती है जिनसे उनकी फाइनेंशियल प्लानिंग खराब हो जाती है और वह अपने मन चाहे सपनों को भी पूरा नहीं कर पाते हैं।
आमतौर पर देखा गया है कि फाइनेंशियल प्लानिंग में गलती का सबसे बड़ा कारण किसी भी चीज के बारे में काम जानकारी होना है। इसके अलावा अगर आप बेसिक फाइनेंशियल कांसेप्ट को नहीं फॉलो करते हैं, तो भी आपको वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आइए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी सामान्य फाइनेंशियल गलतियां हैं, जो आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को पूरी तरह से बिगाड़ सकती हैं। क्योंकि गलतियों से बचने का सबसे अच्छा तरीका गलतियों को समझ कर उन्हें अवॉइड करना होता है।
कौन सी सावधानी है जरूरी
फाइनेंशियल प्लानिंग में सबसे बड़ी गलतियों में से एक है ठोस योजना का अभाव होता है। अगर आप बिना सही प्लानिंग किया आगे बढ़ते हैं तो आपको आगे बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और यह अंधेरे में तीर चलाने जैसा ही होता है। फाइनेंनशियल प्लान में सबसे जरूरी कदम अपनी सैलरी और अपने खर्चों को कैलकुलेट करना होता है।
अगर आप अपनी सैलरी का पूरा पैसा खर्च कर लेते हैं तो आपके पास कुछ नहीं बचता है। अगर आप लगातार अपनी इनकम को खर्च करते रहते हैं तो आपके पास बचत के नाम पर कुछ भी नहीं होता है और ऐसे में अगर कोई भी परिस्थिति आ जाती है तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इमरजेंसी फंड की कमी एक बहुत ही बड़ा खतरा साबित हो सकती है। मेडिकल इमरजेंसी या फिर किसी भी दूसरे जरूरी काम के लिए अचानक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। एक्सपर्ट के अलावा ऐसी कंडीशन से बचने के लिए आपके पास काम से कम तीन से लेकर 6 महीने तक की धनराशि जितना पैसा बचत के लिए होना चाहिए।
इसके अलावा आपको अपने पैसों को खर्च करने से पहले के समय से ही रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाने शुरू कर देने चाहिए। आप रिटायरमेंट के लिए जितनी जल्दी पैसे बचाना शुरू करेंगे उतने कम मासिक खर्चे में उतनी ज्यादा बड़ी रकम तैयार कर पाएंगे।
इंश्योरेंस ना करवाना भी अक्सर एक फाइनेंशियल गलती की तरह ही देखा जाता है। क्योंकि ऐसे में कोई भी अप्रत्याशित स्थिति आने पर आपकी इनकम रुक जाती है और आपका खर्चा भी जबरदस्त होता है। लेकिन अगर आपके पास इंश्योरेंस है तो आपको इलाज के पैसे मिलते हैं साथ ही किसी भी दुर्घटना में अगर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को भी बीमा कवर की राशि मिल जाती है।
वित्तीय सलाहकार से सलाह लेने से बहुत लाभ मिल सकता है। वे एक व्यक्तिगत वित्तीय योजना बनाने, निवेश विकल्पों का मार्गदर्शन करने और मुश्किल लगने वाले फाइनेंशियल डिसीजन को समझने में सहायता कर सकते हैं।
आमतौर पर नए निवेश को के द्वारा इस तरह की फाइनेंशियल गलतियां देखने को मिलती हैं। हालांकि गलतियां करना और उनसे सीखना दो अलग-अलग बातें हैं। अगर आप से भी गलती हो चुकी है तो कोई बड़ी बात नहीं है। आप आगे से दूसरों को देखकर सीख सकते हैं या फिर अपने अनुभवों से सीख लेकर ऐसी गलतियों से बच सकते हैं।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications