Retirement Financial Planning: रमेश कुछ ही दिनों में रिटायर होने वाले हैं लेकिन अब उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि वह रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चों को कैसे संभालेंगे क्योंकि उन्हें कई सारी फाइनेंशियल गलतियां की थी। अगर आप भी कोई जॉब या बिजनेस करते हैं और यह सोच रहे हैं कि वह कौन-कौन सी फाइनेंशियल गलतियां हैं जो आपको नहीं करनी चाहिए तो चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
इमरजेंसी फंड तैयार न करना (Emergency Fund)
अगर आपने अभी तक आपने इमरजेंसी फंड के लिए सेविंग्स करना नहीं शुरू किया है तो यह गलती आपको रिटायरमेंट के बाद भारी पड़ सकती है। इमरजेंसी फंड एक ऐसा फंड है जो फाइनेंशियल इमरजेंसी कि लिए तैयार किया जाता है। यह फंड आप एक्सीडेंट या बीमारी के लिए भी यूज कर सकते हैं। यह फंड आपको कर्ज लेने से भी बचाता ही है। यह फंड आपकी इनकम और आपके महीने के खर्चों पर डिपेंड करता है इसमें कम से कम 6 महीने की इनकम के बराबर होना चाहिए।

रिटायरमेंट फाइनेंशियल प्लानिंग को इग्नोर करना (Retirement Planning)
अगर आपकी बिना बजट बनाए खर्च करने की आदत है तो यह आपको बाद में परेशान कर सकती है। अगर आप रिटायरमेंट प्लानिंग करते हैं तो आप अपने खर्चों को और हर महीने के बजट को भी मैनेज कर पाएंगे। एक स्मार्ट रिटायरमेंट प्लानिंग आपको भविष्य में आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पडेगा। इस लक्ष्य के लिए जितनी जल्दी हो सके अपने निवेश की शुरुआत कर दें। कई लोग जब नौकरी करना शुरू करते हैं तो रिटायरमेंट के लिए निवेश को टालते रहते हैं। तब युवाओं को ऐसा लगता है कि रिटायमेंट की प्लानिंग बाद में भी की जा सकती है। अगर आप भी यह सोच रहे हैं तो आज ही गलती को सुधारने के लिए रिटायमेंट के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू कर दें।
स्मार्ट बजट न बनाना (Smart Budget)
अगर आप फालतू के खर्च करते रहते हैं और महीने के अंत तक आपकी सैलरी नहीं बचती है तो याद रखें कि स्मार्ट बजट आपकी इस टेंशन को दूर कर सकता है। इस बात को याद रखें कि अगर आप रिटायर होते हैं तो आपके लिए पैसों की बचत कर पाना बहुत मुश्किल होगा। अगर आपको अपने भविष्य को सिक्योर करना है, तो आज से ही स्मार्ट बजट बनाएं और उसे फॉलो करके ही हर माह पैसे खर्च करें। इससे न सिर्फ आपकी सेविंग्स होंगी बल्कि आप फिजूलखर्ची करने से भी बच जाएंगे।
खर्चों को कंट्रोल करें
अक्सर कमाई करने वाले युवा अपने खर्चों पर कोई कंट्रोल नहीं कर पाते हैं लेकिन स्मार्ट स्पेंडिंग आपके खर्चे को कंट्रोल कर सकती है। जब भी आपकी सैलरी आए तो सबसे पहले सेविंग के लिए पैसे अलग कर दें। हर किसी को अपनी सैलरी का कम से कम 15 से 20 प्रतिशत बचाना चाहिए। आप भी अपनी इनकम का इतना हिस्सा बचत के नाम पर अलग करें और इस रकम को किसी स्कीम में निवेश कर दें। अगर आपके खर्चे अधिक हैं तो जो खर्चे जबरन शो ऑफ वाले हैं, उन्हें कम करने का प्रयास करें।
इन तरीकों से आप अपने रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को टेंशन फ्री बना सकते हैं। इसके लिए आप किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की भी मदद ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications