Financial Planning: आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसका जीवन अच्छे से गुजरे और इसमें लोग अच्छी कमाई भी कर रहे हैं लेकिन वे समय रहते हुए सही रणनीति बनाने का प्लान नहीं कर पाते हैं। वहीं, जानकारी ना होने के कारण बहुत कम उम्र में कर्ज जैसे जाल में फंस जाते हैं और अपने सिबिल स्कोर को खराब कर लेते हैं।

इंसान की 30 साल की एक ऐसी उम्र होती है जहां हर कोई सोचता है कि समय रहते हुए अच्छी और मोटी इंकम कमा सके। अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपकी उम्र भी करीब 30 साल हो चुकी है तो हम आपको ऐसे फाइनेंशियल टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हे हर व्यक्ति 30 साल की उम्र से पहले ही जान लेना चाहिए था।
अपनी इंकम और खर्च की पूरी जानकारी होनी चाहिए
आप हर महीने कितना कमा रहे हैं और कहां खर्च कर रहे हैं, इसका पूरा रिकॉर्ड रखना जरूरी है। बहुत से लोग अपनी सैलरी आने के कुछ ही दिनों में आधी से ज्यादा खर्च कर देते हैं, फिर आखिरी दिनों में पैसों की तंगी झेलनी पड़ती है। इसलिए अपने खर्चों को कैटेगरी में बांटें जरूरी, वैकल्पिक और फालतू। कोशिश करें कि फालतू खर्चों पर ब्रेक लगाएं और बचत बढ़ाएं। अगर आपके ऊपर कोई कर्ज है, तो उसे धीरे-धीरे खत्म करने की योजना बनाएं।
हर महीने का बजट जरूर बनाएं
बिना बजट के पैसा संभालना मुश्किल है। महीने की शुरुआत में ही तय करें कि आपकी इनकम कहां जाएगी। सैलरी का कम से कम 20% हिस्सा बचत या निवेश में डालें। बाहर खाने, महंगे गैजेट्स या गैरजरूरी ऑनलाइन शॉपिंग पर कंट्रोल रखें। एक छोटा-सा बजट प्लान आपकी फाइनेंशियल लाइफ को बहुत आसान बना सकता है।
बचत के साथ निवेश पर भी ध्यान दें
सिर्फ पैसा बचाने से बात नहीं बनेगी क्योंकि बैंक में रखा पैसा समय के साथ वैल्यू खो देता है। इसलिए बचत का एक हिस्सा निवेश में लगाएं। SIP, म्यूचुअल फंड, गोल्ड बॉन्ड या फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे विकल्पों पर विचार करें। निवेश से आपका पैसा बढ़ता है और भविष्य के लिए मजबूत फंड तैयार होता है।
हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस करवाना न भूलें
किसी भी अनहोनी की स्थिति में इंश्योरेंस ही सबसे बड़ा सहारा होता है। अगर आपने अभी तक हेल्थ इंश्योरेंस नहीं लिया है, तो तुरंत लें। मेडिकल खर्च हर साल बढ़ रहे हैं, ऐसे में इंश्योरेंस से आपकी सेविंग सुरक्षित रहती है। साथ ही, लाइफ इंश्योरेंस आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देता है अगर आपके साथ कोई हादसा हो जाए।
खुद पर करें निवेश, सीखते रहें
कमाई बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है खुद को बेहतर बनाना। हर साल कोई नया स्किल सीखें चाहे वो डिजिटल मार्केटिंग हो, फाइनेंस मैनेजमेंट या कोई टेक्निकल कोर्स। जितनी आपकी स्किल बढ़ेगी, उतनी ही आपकी वैल्यू और सैलरी बढ़ेगी। आप चाहें तो साइड इनकम के लिए फ्रीलांसिंग भी शुरू कर सकते हैं।
30 साल की उम्र से पहले अगर आप इन 5 फाइनेंशियल रूल्स को अपनाते हैं, तो जिंदगी में पैसों की चिंता काफी हद तक खत्म हो जाएगी। समझदारी से खर्च करना समय पर निवेश करना और खुद को बेहतर बनाना यही आर्थिक सफलता की असली चाबी है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
