नयी दिल्ली। गलती करना मानव का स्वभाव है। लोग हमेशा अपनी या दूसरों की गलतियों से ही सीखते हैं। लेकिन जहां तक फाइनेंशियल प्लानिंग का सवाल है हम में से अधिकतर को यह पता नहीं होता कि हम सालों से अपने पैसे के प्रबंधन को लेकर बड़ी गलतियां कर रहे हैं। सही फाइनेंशियल प्लानिंग और अपने मौजूदा पोर्टफोलियो से हम अपने भविष्य के पोर्टफोलियो को तैयार कर सकते हैं, मगर इसके लिए हमें गलतियों की पहचान करके उनसे बचना होगा। यहां हम उनको कुछ सामान्य गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पैसे के मामले में हर हाल में बचा जाना चाहिए।
नहीं देते पैसे के प्रबंधन की तरफ
हम मेहनत से पैसा कमाते हैं और खर्च करत हैं, मगर हम पैसे को सही से संभालने और मैनेजमेंट करने के लिए थोड़ा भी समय नहीं लगाते। अपनी शुरुआती सालों में पूरी मेहनत के साथ कमाई करने के दौरान हम इतनी दौलत इकट्ठा करना का सपना देखते हैं कि सुकून से रिटायरमेंट लाइफ जी सकें। हालांकि कठिन तरीके से कमाए गए पैसे के मैनेजमेंट के बारे में ध्यान ही नहीं देते। एक समय हमें एहसास होता है कि हमने वास्तव में अपने पोर्टफोलियो को कुशलतापूर्वक और प्रभावी रूप से नहीं तैयार किया।
अपना पैसा दूसरों के हाथ में सौंपना
दूसरी गलती ये है कि हममें से बहुत से लोग फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए अपना पैसा बाजार में मौजूद एजेंटों को सौंप देते हैं, जिससे हमारी वित्तीय सेहत को और नुकसान होता है। क्योंकि ये एजेंस हमारा पैसा अपने स्वार्थ के हिसाब से निवेश करते हैं न कि हमारे लक्ष्यों को ध्यान में रख कर। हमारी एक सोच ये भी बन जाती है कि वे हमसे बेहतर जानते हैं और इसलिए भी उन्हें ही पैसा संभालने दिया जाए। इस गलती से बचें और खुद जानकारी लें।
गलत रेशियो में निवेश
एक और गलती है गलत रेशियो में निवेश करना। जानकार खुद कहते हैं कि आपका पोर्टफोलियो काफी डाइवर्सिफाई होना चाहिए। यानी आपके पोर्टफोलियो में कई चीजें शामिल होनी चाहिए। ताकि एक जगह से नुकसान या कम रिटर्न मिले तो दूसरी जगह से उसकी भरपाई हो सके। गोल्ड जैसी जगह में भी 15-20 फीसदी पैसा निवेश करन की सलाह दी जाती है। बाकी पैसा आप अन्य स्कीमों, म्यूचुअल फंड, पोस्ट ऑफिस योजना आदि में लगाएं। इसके अलावा समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो को रिव्यू यानी उसकी समीक्षा करते हैं। रहे कम मुनाफा हो उसे निवेश से पैसा निकाल कर किसी दूसरी जगह लगाएं।
एक ही अटकें न रहें
एक आम गलती या बल्कि बहुत बड़ी गलतफहमी है जो लोगों के दिमाग पर छा गई है वह यह है कि लाभ प्राप्त करने के लिए लंबी अवधि के लिए निवेश किया जाना चाहिए। जबकि ये सच बात है मगर यह आधा सच है। निवेश समय के साथ पैसा बनाता है एक ही रात में नहीं। लेकिन किसी भी तरह से इसका मतलब यह नहीं है कि आप लंबे समय तक एक ही एसेट क्लास के अंदर निवेश किए रहें। आर्थिक चक्र और व्यावसायिक स्थिति में बदलाव के साथ आपको भी निवेश में बदलाव की जरूरत है। जैसे इस समय एफडी पर ब्याज दरें कम है तो आप इसका कोई और ऑप्शन देख सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
