नई दिल्ली, 01 मार्च। मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर और आईटी शेयरों में खरीदारी के बीच बेंचमार्क इंडेक्स 28 फरवरी को लगातार दूसरे दिन पॉजिटिव नोट पर बंद हुए। सेंसेक्स 388.76 अंक या 0.70 फीसदी ऊपर 56,247.28 पर और निफ्टी 135.50 अंक या 0.81 फीसदी ऊपर 16,793.90 पर बंद हुआ। लगभग 2071 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1290 शेयरों में गिरावट आई और 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, जेएसडब्ल्यू स्टील और बीपीसीएल प्रमुख तेजी वाले शेयरों में रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में एचडीएफसी लाइफ, डॉ रेड्डीज लैब्स, एमएंडएम, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे। यूक्रेन-रूस के बीच लड़ाई के कारण शेयरों बाजार पर संकट है। मगर तीन ऐसे शेयर हैं, जो अपने मौजूदा स्तरों से 61 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं। जानते हैं तीनों शेयरों के नाम।
गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स
इनमें पहला है गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स का शेयर, जो कल 2794 रु पर बंद हुआ था। मगर इस शेयर के 3585 रु तक जाने की संभावना है। यानी अगर ये 3585 रु तक जाता है तो आपको आराम से 28.3 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इस शेयर के लिए और आगे बताए जाने वाले दोनों और शेयरों के लिए टार्गेट प्राइस अलग-अलग ब्रोक्रेज फर्म ने दिया है। जरूरी नहीं कि ये शेयर इतना रिटर्न दें। वैसे भी शेयर बाजार में काफी जोखिम होता है। इसलिए निवेश से पहले इस बात का ध्यान रखें।
गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स का कारोबार
गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स पर्सनल और होम केयर इंडस्ट्री के लिए इनोवेटिव इंग्रीडिएंट्स की प्रमुख निर्माता है। 1980 में स्थापित, आज गैलेक्सी के भारत में पांच विनिर्माण प्लांट हैं और एक मिस्र में है। नवी मुंबई में कॉर्पोरेट कार्यालय में एक शानदार इनोवेशन सेंटर भी है। कंपनी के पास 21 भारतीय पेटेंट, 10 यूएस पेटेंट, 1 यूरोपीय पेटेंट स्वीकृत और 33 पेटेंट वैश्विक स्तर पर लंबित हैं। दिल्ली और चेन्नई में कार्यालयों के अलावा, गैलेक्सी के थाईलैंड, तुर्की और अमेरिका में कार्यालय हैं।
नोसिल
दूसरा शेयर है नोसिल। इसका शेयर कल 211 रु पर रहा था। मगर इसके 340 रु तक जा सकता है। इस तरह निवेशकों को 61.1 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। ये शेयर इन तीनों शेयरों में सबसे अधिक रिटर्न दे सकता है। एनओसीआईएल (नोसिल) आज रबर रसायनों के निर्माण के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ भारत में सबसे बड़ी रबड़ रसायन निर्माता है।
कंपनी के नतीजे
नोसिल ने दिसंबर तिमाही में 389.40 करोड़ रु की इनकम रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में रही 275.92 करोड़ रु के मुकाबले 41.13 फीसदी अधिक है। वहीं इसका मुनाफा 22.31 करोड़ रु के मुकाबले 33.53 फीसदी बढ़ कर 29.79 करोड़ रु रहा। पर तिमाही आधार पर इसके मुनाफे में गिरावट आई। इसका मुनाफा सितंबर तिमाही के मुकाबले 0.67 फीसदी घटा।
विनती ऑर्गेनिक्स
तीसरा शेयर है विनती ऑर्गेनिक्स, जो कल 1857 रु पर बंद हुआ था। मगर यह शेयर 2349 रु तक जा सकता है। इस तरह निवेशकों को 26.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड स्पेशियलिटी कार्बनिक इंटरमीडिएट्स और मोनोमर्स और पॉलिमर तैयार करती है। यह एक महत्वपूर्ण दवा इबुप्रोफेन के निर्माण के लिए मुख्य कच्चा माल आइसो ब्यूटाइल बेंजीन बनाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications