Top 5 Credit Cards festive season: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही खरीदारी का उत्साह बढ़ जाता है। फ्लिपकार्ट की 'बिग बिलियन डेज' और अमेजन का 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' जैसी सेल्स के दौरान ग्राहक भारी छूट, कैशबैक और आसान ईएमआई ऑफर्स का फायदे उठाते हैं।
ऐसे में सही क्रेडिट कार्ड का चुनाव करना जरूरी हो जाता है, जिससे आप खरीदारी पर ज्यादा बचत कर सकें और रिवॉर्ड्स भी प्राप्त कर सकें।

1. SimplyCLICK SBI
SimplyCLICK SBI क्रेडिट कार्ड उन ग्राहकों के लिए खास है जो ऑनलाइन शॉपिंग पर ज्यादा खर्च करते हैं। इस कार्ड के जरिए Apollo 247, BookMyShow, Cleartrip जैसी साइट्स पर 10x रिवॉर्ड पॉइंट्स और बाकी ई-कॉमर्स साइट्स पर 5x पॉइंट्स मिलते हैं। यह कार्ड त्योहारों के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है।
अहम फायदे:
सालाना चार्ज: ₹499 + टैक्स
लॉग-इन गिफ्ट: ₹500 अमेजन गिफ्ट कार्ड
माइलस्टोन बोनस: ₹2,000 ई-वाउचर (वार्षिक खर्च ₹1-2 लाख तक)
फ्यूल वेवर: ₹500-3,000 के पेट्रोल खर्च पर 1% अतिरिक्त चार्ज माफ
2. CASHBACK SBI
यह कार्ड सभी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन्स पर 5% कैशबैक और ऑफलाइन खर्च पर 1% कैशबैक देता है। यह कार्ड उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें किसी विशेष प्लेटफॉर्म का को-ब्रांडेड ऑफर नहीं मिलता।
मुख्य लाभ:
सालाना चार्ज: ₹999 + टैक्स
ऑटो कैशबैक: स्टेटमेंट जनरेशन के 2 दिन में
वार्षिक शुल्क रिवर्सल: ₹2 लाख खर्च पर अगले साल की फीस माफ
फ्यूल वेवर: ₹500-3,000 के पेट्रोल खर्च पर 1% अधिभार माफी
3. Amazon Pay ICICI Bank
Amazon Prime यूजर्स के लिए यह कार्ड लाइफटाइम फ्री है। इसके जरिए खरीदी पर रिवॉर्ड पॉइंट्स कभी एक्सपायर नहीं होते और डाइनिंग पर "Culinary Delights" प्रोग्राम के तहत विशेष छूट मिलती है।
मुख्य लाभ:
सालाना चार्ज: जीवनभर मुफ्त
Amazon Pay पार्टनर मर्चेंट्स पर 2% कैशबैक
अन्य सभी खरीदारी पर 1% कैशबैक
Prime सदस्यों के लिए अमेज़न पर 5% कैशबैक, नॉन-Prime के लिए 3%
4. HDFC Millennia
यंग प्रोफेशनल्स के लिए यह कार्ड बेहद उपयुक्त है। Amazon, Flipkart, Myntra, Swiggy और BookMyShow जैसी साइट्स पर 5% कैशबैक और अन्य खर्चों पर 1% कैशबैक मिलता है। यह कार्ड लंबी अवधि में लगातार फायदा देता है और फेस्टिवल शॉपिंग के लिए बेहतर है।
5. HDFC INFINIA
INFINIA कार्ड इनवाइट-ओनली मेटल क्रेडिट कार्ड है। उच्च आय वाले और प्रीमियम यूजर्स के लिए यह सबसे फायदेमंद है। हर ₹150 खर्च पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जो लगभग 3.3% का रिटर्न देते हैं। SmartBuy प्लेटफॉर्म पर उपयोग करने पर 10% से अधिक रिवॉर्ड पॉइंट्स भी कमाए जा सकते हैं।
दिवाली के समय शॉपिंग करते समय सही क्रेडिट कार्ड चुनना बेहद जरूरी है। SimplyCLICK SBI और Amazon Pay ICICI कार्ड ऑनलाइन सेल्स के लिए फायदेमंद हैं, जबकि HDFC INFINIA प्रीमियम यूजर्स के लिए सबसे लाभकारी है। इन कार्ड्स से न केवल कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, बल्कि पेट्रोल और डाइनिंग जैसी अन्य खरीदारी पर भी अतिरिक्त छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
